April 25, 2026

Hind foucs news

hindi new update

T-20 Series: वेस्टइंडीज के तीन खिलाड़ी कोविड से हुए संक्रमित, नहीं खेलेंगे टी20 सीरीज

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के तीन खिलाड़ी शेल्डन कोटरेल और आलराउंडर रोस्टन चेज और काइल मायर्स नौ दिसंबर को पाकिस्तान पहुंचने पर कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने अपने बयान में बताया कि इसे देखते हुए फैसला लिया गया है कि पाकिस्तान के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में से खिलाड़ी नहीं खेलेंगे। इन तीनों के अलावा टीम प्रबंधन का एक गैर कोचिंग सदस्य भी संक्रमित पाया गया है। संक्रमित पाए गए सभी खिलाड़ियों का टीकाकरण पूर्ण हो चुका है। सभी का दस दिन बाद फिर से टेस्ट होगा तब तक इन्हें दस दिन तक क्वारंटीन में रहना होगा।

सीडब्ल्यूआई के सीईओ जॉनी ग्रेव ने कहा, “पाकिस्तान पहुंचने पर चार कोविड-19 पॉजिटिव मामलों की पुष्टि हुई है। यह पुष्टि उस समय हुई है जब खिलाड़ी और स्टाफ क्वारंटीन में थे। पाकिस्तान पहुंचने से पहले सभी का टेस्ट कराया गया था जिसमें रिपोर्ट निगेटिव आई थी।”

ग्रेव ने कहा, “टीम के तीन खिलाड़ियों के बाहर होने से हमारी तैयारियों पर थोड़ा असर पड़ेगा लेकिन बाकी टीम के सभी खिलाड़ी फार्म में हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *