June 20, 2026

Hind foucs news

hindi new update

17 दिसंबर को यूपी में सियासत का सुपर फ्राइडे शो, लखनऊ में निषाद नेता के साथ होंगे शाह, अमेठी पहुंचेंगे राहुल

लखनऊ। यूपी में 17 दिसंबर को बड़ा सियासी शो होने जा रहा है। इस दिन सियासत का सुपर फ्राइडे होगा। सियासत में एक तरफ निषाद पार्टी की रैली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह होंगे। दूसरी तरफ अमेठी में राहुल गांधी करीब ढाई साल बाद फिर दिखेंगे। वो अपनी बहन प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस के पक्ष में वोट मांगने अपने पुराने संसदीय क्षेत्र जा रहे हैं। राहुल गांधी 2019 के लोकसभा चुनाव में अपनी अमेठी सीट, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से हार गए थे। उसके बाद उन्होंने केरल में बयान देकर अमेठी के लोगों को नाराज कर दिया था कि यूपी के लोग सियासत के मामले में बेवकूफ होते हैं।

यूपी में निषाद पार्टी और बीजेपी की संयुक्त रैली में अमित शाह के अलावा योगी आदित्यनाथ भी हिस्सा लेंगे। एक अखबार से निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉक्टर संजय निषाद ने कहा कि लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में होने वाली महारैली में पार्टी के सभी बड़े नेता मछुआ जाति के उत्थान के लिए सरकार की ओर से किए गए कार्यों की जानकारी देंगे। साथ ही मछुआ समाज के लिए सामाजिक और राजनीतिक आरक्षण का एलान भी इस रैली में अमित शाह कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि बीजेपी और निषाद पार्टी के बीच सीटों का मामला सुलझ गया है।

निषाद पार्टी अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद और बीजेपी के बीच सीटों के बंटवारे पर पहले बात नहीं बन रही थी, लेकिन अखबार के मुताबिक अब निषाद पार्टी को दो अंकों में सीट देने पर बीजेपी राजी हो गई है। बीते दिनों संजय निषाद का एक स्टिंग हुआ था। एक निजी चैनल के स्टिंग में वो योगी आदित्यनाथ के खिलाफ भी बयान देते नजर आए थे। बाद में दिल्ली में जेपी नड्डा और अमित शाह के साथ बैठक की निषाद की फोटो आई थी। जिसके बाद लग रहा था कि दोनों पार्टियों के बीच आम सहमति बन गई है।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *