September 22, 2026

Hind foucs news

hindi new update

जमुई कांड के मुख्य आरोपी नंदन यादव का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली, दूसरे आरोपी हरेराम का पैर टूटा

नई दिल्ली। बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ मामले में पुलिस का एक्शन जारी है। फरार चल रहा मुख्य आरोपी नंदन यादव पुलिस एनकाउंटर में घायल हो गया है। उसके पैर में गोली लगी है। वहीं एक अन्य आरोपी हरेराम यादव का पैर टूट गया है। नंदन यादव और हरेराम यादव को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नंदन यादव वही है वो इस घटना के वायरल वीडियो में मुंह पर गमछा बांधे नजर आ रहा है। नाबालिग छात्रा के साथ सबसे ज्यादा बदसलूकी नंदन यादव ने ही की थी। इससे पहले पुलिस आरोपी रामाशीष चौधरी को भी गिरफ्तार कर चुकी है उस पर घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर डालने का आरोप है।

पुलिस ने इस मामले में 7 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है जिसमें से अब तक 6 आरोपी पकड़े जा चुके हैं जिसमें से तीन नाबालिगों को पुलिस ने कल हिरासत में लिया था। वहीं तीन अन्य को आज गिरफ्तार किया। अब सिर्फ आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है और उसकी तलाश की जा रही है। उधर, इस वीभत्स कांड को देखकर आरोपियों के गांव वाले भी काफी गुस्से में हैं और उन्होंने भी आरोपियों को सख्त सजा दिए जाने की मांग की है।

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहतकर ने इस मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए बिहार DGP से 7 दिनों के भीतर कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। जमुई के एसपी ने मामले की जांच के लिए दीप्ति मोनाली के नेतृत्व में एसआईटी का गठन भी किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। सोशल मीडिया पर प्रसारित इस घटना के वीडियो को शेयर करने पर रोक लगा दी गई और वीडियो शेयर करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *