दुनिया के सबसे प्रशंसनीय पुरुषों की लिस्ट हुई जारी, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को पीछे छोड़ आगे निकले PM मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी दुनिया में अपनी एक पहचान बना चुके हैं। उनकी लोकप्रियता ना सिर्फ भारत में हैं बल्कि विदेशों में भी लोग पीएम मोदी को पाना आइडियल मानते है। ऐसे कई रिपोर्ट्स सामने आ चुके हैं जिसमें पीएम मोदी की तुलना विश्व के बड़े नेताओं की साथ की गई, जिसमें पीएम मोदी को उच्च स्थान मिला। अब एक और रिपोर्ट सामने आई है जिसमें पीएम मोदी ने व्लादिमीर पुतिन, जैक मा, सचिन तेंदुलकर, डोनाल्ड ट्रंप, विराट कोहली यहां तक कि जो बाइडन को भी पीछे छोड़ दिया है। इस लिस्ट में पीएम मोदी से आगे सिर्फ सात हस्तियां हैं आठवां नंबर पीएम मोदी का है।
दरअसल ब्रिटिश मार्केट रिसर्च कंपनी YouGov ने साल 2021 के दुनिया के सबसे प्रशंसित पुरुषों और महिलाओं की नई लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में पीएम मोदी ने व्लादिमीर पुतिन, जैक मा, सचिन तेंदुलकर, डोनाल्ड ट्रंप, विराट कोहली जैसे हस्तियों को पीछे छोड़कर आठवां स्थान प्राप्त किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जैसे अन्य राष्ट्र प्रमुखों से अधिक अंक भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिला है।
आपको बता दें कि भारत के प्रधानमंत्री को ब्रिटिश मार्केट रिसर्च कंपनी YouGov की दुनिया के सबसे प्रशंसित पुरुषों आठवां स्थान मिला है। प्रधानमंत्री से अधिक अंक पाने वाले हस्तियों के नाम है-बराक ओबामा, बिल गेट्स, शी जिनपिंग, क्रिस्टियानो रोनाल्डो, जैकी चान, एलन मस्क, लियोनेल मेसी। इसके बाद आठवां नंबर प्रधानमंत्री मोदी का है। इस लिस्ट में पीएम मोदी के अलावा सचिन तेंदुलकर को 12वां, शाहरुख खान को 14वां, अमिताभ बच्चन को 15वां और विराट कोहली को 18वां स्थान दिया गया है। जबकि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को पहली बार इस लिस्ट में जगह मिली है।
हालांकि 2021 की लिस्ट में पीएम मोदी की रैंकिंग में गिरावट दर्ज की गई है। 2020 की सूची में पीएम मोदी चौथे स्थान पर काबिज थे। तब उनके कुल अंक 4.7 था, जबकि इस बार 3.6 हो गया है। आपको बता दें कि इस रिपोर्ट में कहा गया है कि 38 देशों के 42,000 लोगों से फीडबैक लेकर ये सूची तैयार की गई है।
