March 3, 2026

Hind foucs news

hindi new update

आतंकवादी की पत्नी ने खोली पाकिस्तान की पोलपट्टी, बताया कैसे भोलेभाले लोगों को बनाया जाता है आतंकी

नई दिल्ली। हर मर्तबा मुंह की खाने के बावजूद भी पाकिस्तान भारत के खिलाफ अपने नापाक मंसूबों को धरातल पर उतारने से गुरेज नहीं करता है। पाक की हालिया स्थिति पर यह कथन बिल्कुल चरितार्थ होती दिख रही है कि धोबी का कुत्ता न घर का न घाट का। जी हां..बिल्कुल…आज की तारीख में पाकिस्तान के रहनुमाओं की हालत भी ऐसी ही हो चुकी है। उनकी भी हालत धोबी के उस कुत्ते की तरह ही हो चुकी है, जिन्हें न तो उनके घर में पूछा जा रहा है और न ही बाहर। अब ऐसे में पाकिस्तान अपनी फितरत में किसी भी प्रकार का बदलाव लेकर आता है या नहीं। यह तो फिलहाल आने वाला वक्त ही बताएगा, लेकिन अभी पाकिस्तान से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने उसकी पूरी पोल पट्टी खोलकर रख दी है और हैरानी की बात यह है कि ये पोलपट्टी किसी और ने नहीं, बल्कि उसके अपने ही लोगों ने खोलकर रख दी है। उसके अपने ही लोगों ने पाकिस्तान की हालत अब धोबी के घाट के कुत्ते की तरह कर दी है और उसकी यह हालत किसी और ने नहीं, बल्कि एक आतंकवादी की पत्नी ने खुद की है।

क्यों…चौंक गए न आप…जी हां.. बिल्कुल..हम भी आप ही की तरह चौंक गए थे…जब हमें पता लगा कि एक आतंकवादी की पत्नी ने पाकिस्तान की पूरी पोलपट्टी खोलकर रख दी है। इस आतंकवादी की पत्नी का नाम रजिया बताया जा रहा है, जिसका पति साल 2017 में भारतीय सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया था, जिसकी वजह से आज रजिया विधवा और उसके बच्चे यतीम की जिंदगी जी रहे हैं। लिहाजा, अपने पति की गलतियों की सजा भुगत रही रजिया की जिंदगी आज बद से बदतर हो चुकी है। अपने दुर्दिन सुरत-ए-हाल को बयां करती हुई रजिया ने जहां पाकिस्तान को खूब खरी खोटी सुनाई तो वहीं कश्मीर को भारत का हिस्सा भी बताया है। इसके साथ ही उसने पाकिस्तान के बहकावे में आकर आतंक की राह पकड़ने वाले लोगों को भी अगाह किया। रजिया ऐसे सभी लोगों को हिदायतें देती हुई भी नजर आ रही हैं , जो पाकिस्तान के बहकावे में आकर आतंक की राह पकड़ रहे हैं।

रजिया ने जिस तरह पाकिस्तान की क्लास लगाते हुए उसकी पूरी पोल खोली है, उसका पूरा ऑडियो एक निजी चैनल ने भी दिखाया है और न्यूज एजेंसी एएनआई ने भी अपने यहां दिखाया है। रजिया ऑडियो में कहती हुई सुनाई दे रही है कि पाकिस्तान के बहकावे में आकर मेरे पति ने आतंक की राह पकड़ ली, लेकिन उसके मारे जाने के बाद किसी ने मेरा हाल चाल नहीं जाना। रजिया कहती हैं कि ये लोग मुजाहिद लेकर आते हैं और बिना किसी ख्याल के शादियां करा देते हैं। इससे बेशुमार लोगों की जिंदगियां बर्बाद होती है। मैंने कई रातें जागकर गुजारी है। कई ईदों पर हमारे बच्चों ने कपड़े नहीं पहने। मैंने दर-दर की ठोकरें खाई हैं। आज मेरा किसी ने हाल चाल तक नहीं जाना। रजिया कहती है कि ये मुजाहिर मेरे शोहर को भी बिना कुछ बताए ले गए। उन्होंने यह भी नहीं बताया कि कहां लेकर जा रहे हैं। इस चक्कर में लोग कई दिन तक परेशान रहते हैं। महीनों बाद लोगों का पता चल पाता है। बस यही कहूंगी कि कोई मुजाहिद न बने। साथ ही उसने अपने ऑडियो में यह भी कहा कि वो यहां(भारत) पर काफी सुकून में है और किसी चीज की फ़िक्र नहीं होती है।

ये तो रहा रजिया का दर्द, जो उसने भारी दिल से बयां किया है, वहीं रजिया की निजी जिंदगी पर नजर डाले, तो उसका जीवन भी काफी तकलीफों में बीता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 3 साल की उम्र में रजिया को मुजफ्फराबाद में लाया गया था। 2008 में उसकी शादी हिजबुल से करा दी गई थी। जिसके बाद साल 2018 में उसका पति सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया था। उसके पति के मारे जाने के बाद उसकी खुद की जिंदगी भी काफी तकलीफों में बीती थी। रजिया बताती है कि जिन लोगों से उसे बहुत उम्मीदें थी। उन्होंने मुश्किल वक्त में उसका बिल्कुल भी साथ नहीं दिया। खैर, रजिया ने पाकिस्तान की पूरी पोल खोलकर रख दी है। अब ऐसे में पाकिस्तान का क्या रिएक्शन रहता है। यह देखने वाली बात होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *