श्रीराम की नगरी अयोध्या से चुनाव लड़ सकते हैं CM योगी आदित्यनाथ
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद से राज्य में सियासी पारा लगातार तेज होता जा रहा है। सत्ताधारी भाजपा, समाजवादी पार्टी समेत कई दल राज्य में विजयी हासिल करने के लिए कड़ी मशक्कत में जुट गए हैं। वहीं चुनाव से पहले सभी दलों के नेता एक दूसरे पर जुबानी हमले भी जमकर रहे हैं। साथ ही सूबे में दलबदल की खेल तेज हो गया है। वहीं सत्ताधारी भाजपा राज्य में दोबारा सत्ता हासिल करने के लिए लोगों को बड़ी-बड़ी सौगात दे रही है। राजधानी दिल्ली में भाजपा में टिकट बंटवारे पर मंथन पहले ही शुरू हो चुका है। लेकिन इसी बीच लगातार ये भी सवाल उठ रहा है कि आखिर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किस सीट से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। जिसको लेकर अब लगभग सस्पेंस खत्म होते नजर आ रहा है। आपको बता दें कि सीएम योगी के मथुरा से चुनाव लड़ने की उम्मीद की जा रही है। मगर भाजपा सूत्रों के मुताबिक, श्रीकृष्णनगरी मथुरा से श्रीकांत शर्मा को ही चुनावी मैदान में उतारा जाएगा।
सूत्रों के मुताबिक, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को भाजपा अयोध्या सीट से विधानसभा चुनाव में उतारने की तैयारी में है। बता दें कि बीत दिनों राजधानी में बीजेपी कोर कमिटी की मीटिंग हुई थी। जिसमें सीएम योगी के साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा भी मौजूद रहे। पार्टी के एक नेता ने जानकारी दी कि दिल्ली में हुई बैठक में सीएम योगी किस सीट से चुनाव लड़ेंगे, इस बात पर चर्चा हुई। उन्होंने ये भी बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ को अयोध्या से चुनावी मैदान में उतराने की तैयारी है जिससे पूरे सूबे में हिंदुत्व का संदेश जाएगा।
ज्ञात हो कि सीएम योगी को मथुरा से चुनावी मैदान में उतारे जाने की खबर लगातार आ रही है। इतना नहीं भाजपा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर सीएम योगी आदित्यनाथ को श्रीकृष्ण की नगरी से विधानसभा का चुनाव लड़वाने की मांग की थी।
बता दें कि यूपी में पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को होगा, जबकि 14 फरवरी को दूसरे का चरण का मतदान डाले जाएंगे। इसके अलावा 20 फरवरी को तीसरे चरण, 23 फरवरी को चौथे चरण, 27 फरवरी को पांचवें चरण, तीन मार्च को छठे चरण और सात मार्च को सातवें और आखिरी चरण का वोटिंग होगी। वहीं 10 मार्च को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।
