February 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

यूपी कांग्रेस की पहली लिस्ट में 50 महिला उम्मीदवार, नोएडा से पंखुडी पाठक को टिकट, उन्नाव रेप पीड़िता की मां भी उम्मीदवार

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। पार्टी ने 125 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है, जिनमें 50 महिलाएं शामिल हैं। महिलाओं को विविध पृष्ठभूमि से चुना गया है। इनमें उन्नाव रेप सर्वाइवर की मां पूनम पांडे भी शामिल है। साथ ही पत्रकार निदा अहमद और लखनऊ के सामाजिक कार्यकर्ता सदफ जफर का भी नाम सूची में शामिल हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा ने पहले घोषणा की थी कि 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को दिया जाएगा। प्रियंका ने कहा, “हम उन लोगों को मौका देना चाहते थे, जो अपने हक के लिए लड़ रहे हैं, इसलिए असली लोगों को उनके हक के लिए लड़ने का मौका मिलेगा।” उन्होंने कहा कि महिलाओं को राजनीतिक अधिकार दिए जाने की जरूरत है।

वहीं 125 उम्मीदवारों की सूची में महिलाओं का बड़ा प्रतिशत है। इसमें पंखुड़ी पाठक, उन्नाव रेप पीड़िता की मां और कुछ पत्रकारों के नाम भी शामिल हैं। आपको बता दें कि पंखुड़ी पाठक पहले समाजवादी पार्टी में थी लेकिन बाद में सपा का साथ छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गई। पंखुड़ी पाठक को कांग्रेस पार्टी नोएडा से अपना उम्मीदवार बनाया है। पंखुड़ी पाठक सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव के करीबी भी मानी जाती थी।

वहीं टिकट मिलने पर पंखुड़ी पाठक ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का आभार जताया है। पंखुड़ी पाठक ने ट्वीट कर लिखा, ”मैं लड़की हूँ , एक लड़की की माँ हूँ .. और मेरा यह संघर्ष भारत की सभी लड़कियों को समर्पित है। मुझे नोएडा से कांग्रेस का प्रत्याशी बनाने के लिए धन्यवाद @priyankagandhi दीदी।

कौन है पंखुड़ी पाठक

अब आपको पंखुड़ी पाठक के बारे में बताते है। पंखुड़ी पाठक कांग्रेस पार्टी की मीडिया पैनलिस्ट हैं। पंखुड़ी ने अपने सियासी पारी की शुरुआत दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कालेज में छात्र राजनीति से की। यहां पर बतौर प्रत्याशी सपा की छात्र ईकाई से चुनाव लड़ा था। इसके अलावा पंखुड़ी पाठक के पति अनिल यादव भी समाजवादी से कांग्रेस पार्टी आएं हैं। दोनों ने दिसंबर 2019 में शादी के बंधन में बंधे थे।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed