February 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

चालान कटने से नाराज मुस्लिम युवक की यूपी पुलिस को धमकी, बोला- हमारी सरकार आएगी तो तुम्हें देख लेंगे

संभल। चालान काटने से नाराज यूपी के संभल में एक मुस्लिम युवक ने पुलिस को धमकी दी। धमकी भी ऐसी वैसी नहीं। उसने कहा कि अभी जो मनमानी कर रहे हो, वो कर लो। हमारी सरकार आएगी तो तुम्हे भी देख लेंगे। युवक ने हेलमेट नहीं लगाया था। इसी वजह से उसका चालान कटा था। तीन दिन पहले की ये घटना है। पुलिस ने युवक का चालान तो काटा ही, उसे धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार भी कर लिया।

युवक ने पुलिस हिरासत में पहुंचते ही सुर बदल लिया। उसने कहा कि मेरा वीडियो वायरल हुआ था और ये तीन दिन पहले का है। उसने सफाई देते हुए कहा कि पहले भी मेरा चालान कट चुका है। उसने पुलिस को धमकी देने के लिए माफी भी मांगनी शुरू कर दी। वायरल हुए वीडियो में लोग कह रहे हैं कि यही है वो 80 बनाम 20 जिसकी बात सीएम योगी आदित्यनाथ ने की थी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed