March 10, 2026

Hind foucs news

hindi new update

दिलशाद पर नाबालिग से रेप का था आरोप, पीड़ित के पिता ने कोर्ट में गोली मारकर चुकाया बदला

गोरखपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर के दिलशाद हुसैन पर एक नाबालिग से रेप का आरोप था। वो शुक्रवार को कोर्ट में सुनवाई के लिए पहुंचा था, तब लड़की के पिता ने गोली मारकर दिलशाद का भेजा उड़ा दिया। हत्या का आरोपी सेना का पूर्व जवान है। गोरखपुर कैंट पुलिस के मुताबिक दिलशाद दोपहर करीब 1 बजे अपने वकील शंकर शरण शुक्ला के बुलाने पर रेप केस की सुनवाई में पहुंचा था। वो कोर्ट के दरवाजे पर खड़ा था, जब पीड़ित लड़की के पिता भागवत निषाद ने अपनी पिस्टल से दिलशाद के सिर को उड़ा दिया। दिलशाद वहीं ढेर हो गया। भागवत सेना में रहा है और वारदात के बाद उसने खुद ही सरेंडर भी कर दिया।

गोरखपुर के एसएसपी विपिन टाडा के मुताबिक दिलशाद हुसैन ने बढ़लगंज के पटनाघाट तिराहे पर पंचर सही करने की दुकान खोल रखी थी। भागवत निषाद का घर उसकी दुकान के सामने ही है। 12 फरवरी 2020 को भागवत ने पुलिस को बताया कि दिलशाद ने उसकी बेटी को अगवा कर लिया है। बाद में 17 फरवरी को रेप का केस भी दर्ज कराया गया था।

एसएसपी के मुताबिक पुलिस ने इस मामले में 12 मार्च 2021 को हैदराबाद से दिलशाद को पकड़ा था। उससे नाबालिग लड़की भी बरामद हुई थी। दिलशाद को जेल भेजा गया था और वो दो महीने पहले ही बेल पर बाहर आया था। भागवत निषाद उसे बेल मिलने से नाराज था। लड़की के पिता ने दिलशाद की गतिविधियों पर नजर रखी थी। जब पता चला कि वो कोर्ट आ रहा है, तो वहां पहुंचकर उसे गोली मार दी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *