March 3, 2026

Hind foucs news

hindi new update

फ्रांसीसी मैगजीन शार्ली हेब्दो ने हिंदू देवी-देवताओं का किया अपमान, लोगों ने की बहिष्कार की मांग

नई दिल्ली। मोहम्मद पैगंबर का कार्टून छापने वाली फ्रांस की व्यंगात्मक पत्रिका शार्ली हेब्दो एक बार फिर से सुर्खियों में है। दरअसल, इस बार पत्रिका ने भारत के कोरोना संकट और हिंदू देवी-देवताओं को लेकर तंज कसा है।

हाल ही में फ्रांसीसी मैगजीन ने एक कार्टून जारी किया था जिसमें भारत में कोरोना महामारी और ऑक्सीजन की कमी पर तंज कसा। 28 अप्रैल को प्रकाशित हुए कार्टून में ऑक्सीजन के लिए तरसते भारतीयों को जमीन पर लेटे हुए दिखाया गया है।

इतना ही नहीं इस कार्टून में हिंदू देवी-देवताओं का भी मजाक बनाया गया। कार्टून के कैप्शन में लिखा हुआ है- 33 मिलियन देवी-देवता, पर एक भी ऑक्सीजन का उत्पादन करने में सक्षम नहीं।

मैगजीन के कार्टून को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ गई है। गुरुवार को ट्विटर पर शार्ली हेब्दो ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा था। इतना ही नहीं कई लोग इस कार्टून को अपमानजनक बताकर शार्ली हेब्दो के बहिष्कार की मांग करने लगे।

ये पहली बार नहीं है जब शार्ली हेब्दो ने किसी धर्म पर कटाक्ष करते हुए कार्टून छापा है। फ्रांस की पत्रिका ने साल 2015 में पैगंबर मोहम्मद पर कुछ कार्टून प्रकाशित किए थे जिसको लेकर पर खूब बवाल हुआ था। इतना ही नहीं कार्टून छपने के बाद पैरिस में मैगजीन के दफ्तर पर आतंकी हमला भी हुआ था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *