कुमार विश्वास का सनसनीखेज खुलासा, कहा-”केजरीवाल ने किया था खालिस्तान का PM बनने का दावा”
नई दिल्ली। कवि और पूर्व आम आदमी पार्टी नेता कुमार विश्वास ने दिल्ली के मुख्यममंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर सनसनीखेज खुलासा किया है। पंजाब विधानसभा चुनाव के बीच कुमार विश्वास ने केजरीवाल का एक झूठ बेकनाब किया है, जिसके बाद दिल्ली सीएम केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ सकती है।
कुमार विश्वास ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सीएम केजरीवाल ने एक दिन खालिस्तान के प्रधानमंत्री बनने का दावा किया था। इतना ही नहीं उन्होंने केजरीवाल पर देशविरोधी तत्वों से मिले होने का भी आरोप लगाते हुए कई बड़े खुलासे किए है। बता दें कि इन दिनों अरविंद केजरीवाल अगामी चुनाव प्रचार करने के लिए पंजाब में पूरा दमखम लगा रहे है लेकिन ऐसे में कुमार विश्वास के इन खुलासों के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ सकती है।
दरअसल न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कवि विश्वास ने कहा, ”पंजाब कोई राज्य नहीं है एक भावना है ऐसे में एक आदमी ने ऐसा कहा था कि अलगाववादियों और खालिस्तानी मूवमेंट से जुड़े संगठन इनका साथ मत लें। पिछले चुनाव में और उसने कहा था कि हो जाएगा, चिंता मत कर। और कैसे सीएम बनेगा इसका फार्मूला बताया था। भंगवत मान और फुलका जी को लड़वा दूं और उसने मुझे भयानक बातें भी कही।
आगे उन्होंने कहा कि, एक दिन में स्वतंत्र सूबे का मुख्यमंत्री बनूंगा। 2020 का रेफरेंडम आ रहा है, पूरी दुनिया फंडिंग कर रही है… तो बोला क्या हुआ स्वंतत्र देश का प्रधानमंत्री बनूंगा।”
