March 3, 2026

Hind foucs news

hindi new update

प्रयागराज में गरजे कांग्रेस नेता हरीश रावत, सीएम योगी पर कसा तंज

नई दिल्ली। देश के पंजाब राज्य में विधानसभा के लिए चुनाव संपन्न होने के बाद अब कांग्रेस के वरिष्ठ उत्तर प्रदेश में पार्टी के लिए जान फूंकने का काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में पार्टी के लिए मतों की संख्या बढ़ाने के लिए एक के बाद एक दिग्गज प्रचार अभियान कर रहे हैं।

इसी क्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत प्रयागराज पहुंचे जहां उन्होंने लोगों को लुभावने वादों से रिझाने का प्रयास किया साथ ही उत्तर प्रदेश के मौजूदा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि वो उन्हें हराने के बाद सीएम योगी को कुटिया बनाने के लिए जगह देंगे।

चुनाव के नतीजे जारी होने से पहले ही सीएम पद जीतने का डंका बजाने में जुटे हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस को बहुमत प्राप्त होगा। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की हार का दावा करते हुए सीएम योगी पर तंज कसते हुए हरीश रावत ने कहा, ”बीजेपी को उत्तराखंड से भगा दिया गया है।

हम सीएम योगी को (यूपी में चुनाव हारने के बाद) उत्तराखंड में कुटिया बनाने के लिए जगह दे देंगे।” ध्यान हो कि योगी आदित्यनाथ का जन्म अविभाजित यूपी के पौड़ी गढ़वाल में हुआ था, जो अब उत्तराखंड में है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *