March 3, 2026

Hind foucs news

hindi new update

यूक्रेन की राजधानी कीव में घुसे रूसी सैनिक, यूक्रेन की सेना ने तबाह किया पुल

नई दिल्ली। रूस के हमले के बाद यूक्रेन में तबाही मच गई है। यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस कब्जा जामाने की तैयार कर चुका है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने दावा किया है कि रूसी हमले में यूक्रेन के 137 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 316 जख्मी हैं। यूक्रेन रूस के खिलाफ जंग लड़ने के लिए सेना को एकजुट भी कर रहा है।

यूक्रेन के 18 टैंक नष्ट किए- रूस

रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि, उसने यूक्रेन के 18 टैंक तबाह कर दिए हैं। इसके अलावा 7 रॉकेट सिस्टम खराब किए गए हैं और 41 मोटर व्हीकल को नष्ट किया गया है।

कीव के पास यूक्रेन ने उड़ाया पुल

रूसी सेना यूक्रेन की राजधानी कीव के नजदीक पहुंच चुकी है। ऐसे में रूसी सैनिकों को रोकने के लिए कीव के पास यूक्रेन की सेना ने एक पुल को तबाह कर दिया है। हालांकि कुछ रूसी सैनिक राजधान में घुस चुके हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने खुद इस बात की जानकारी दी है।

यूक्रेन में फंसे लोगों के लिए तमिलनाडु के सीएम का ऐलान

यूक्रेन में फंसे लोगों के लिए तमिलनाडु के सीएम स्टालिन ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों को प्रदेश सरकार अपने खर्च पर वापस भारत लाएगी।

रूसी सैनिकों को आगे बढ़ने से रोका जा रहा- यूक्रेन

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की कहा कि, रूसी सैनिकों को देश की अधिकांश दिशाओं में आगे बढ़ने से रोका जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *