March 10, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Russia-Ukraine Crisis: ‘जल्द ख़त्म हो लड़ाई, भगवान शिव से प्रार्थना करें’, रूस-यूक्रेन युद्ध पर बोले राजदूत इगोर पोलिखा

नई दिल्ली। रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध का आज छठवां दिन है। दोनों देशों के बीच छिड़ी जंग लगातार बढ़ती ही जा रही है। बीते दिन बेलारूस में रूस-यूक्रेन के बीच करीब 3 घंटे तक चली बातचीत बेनतीजा रही है। जिसके बाद रूस-यूक्रेन की अगली बैठक अब पोलैंड-बेलारूस बॉर्डर पर होगी।

मंगलवार को रूसी सेना राजधानी कीव समेत कई इलाकों में लगातार मिसाइलें दाग रहा है। वहीं रूस के इस हमले में अब तक 300 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। इसी बीच भारत में यूक्रेन के राजदूत इगोर पोलिखा रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध पर प्रतिक्रिया दी है। इगोर पोलिखा ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘आज महाशिवरात्रि है, रूस-यूक्रेन की लड़ाई जल्द से जल्द ख़त्म हो इसके लिए प्लीज भगवान शिव से प्रार्थना करें।”

बता दें कि इससे पहले भी इगोर पोलिखा ने मीडिया से बात करते हुए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  से हस्तक्षेप करने की अपील की थी। पोलिखा ने कहा था कि, भारत और रूस के संबंध अच्छे हैं। भारत यूक्रेन-रूस विवाद को कंट्रोल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इगोर पोलिखा ने कहा कि हम पीएम मोदी से गुजारिश करते हैं कि वह तत्काल रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और हमारे राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की से संपर्क करें।

यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने हर हाल में भारतीय छात्रों को कीव छोड़ने को कहा

वहीं यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने भारतीयों को मंगलवार को तत्काल कीव छोड़ने की सलाह दी। एडवाइजरी में कहा गया है कि कीव छोड़ने के लिए जो साधन उनको मिले वो पकड़कर तुरंत वहां से निकल जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *