March 10, 2026

Hind foucs news

hindi new update

महाकाल के दीवाने सामाजिक संस्था द्वारा 9वें रक्तदान शिविर का आयोजन रक्तदाताओं का सम्मान किया

उत्तराखंड ब्यूरो चीफ दीपक गुप्ता (हिन्द फोकस न्यूज़)
उत्तराखंड। देहरादून महाकाल के दीवाने सामाजिक संस्था द्वारा नौवें रक्तदान शिविर का आयोजन श्री शिरडी साईं मंदिर तिलक रोड पर आयोजित किया गया। देहरादून महापौर श्री सुनील उनियाल गामा जी की उपस्थिति में दीप प्रज्वलन कर शिविर का शुभारंभ किया गया जिसमें 85 यूनिट रक्त प्राप्त हुआ।

संस्था के संस्थापक सदस्य श्री अंकुर जैन ने बताया कि संस्था द्वारा प्रत्येक तीन माह में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। प्राय देखने में आ रहा है रक्त की कमी के कारण आमजन को भटकना पड़ता है पर महाकाल के दीवाने सामाजिक संस्था के द्वारा रोजाना अपने प्रयासों से देहरादून के श्री महंत इंद्रेश हॉस्पिटल ब्लड बैंक से रक्त की कमी से जूझ रहे लोगों को मदद पहुंचाई जा रही है और लगातार आमजन मानस को इसका लाभ मिले ऐसे प्रयास निरंतर जारी है।

रोगियों के तीमारदारों को शीघ्र लाभ पहुँचे ओर रक्तदान के कारण किसी का स्वास्थ्य खतरे में न पड़े इसके लिए सभी वॉलिंटर लोगो की मदद करने आगे खड़े रहते हैं। आज के शिविर में जहां एक और युवा युवक और युवतियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया अब हमारा युवा भी जागरूक हो ऐसे समाज सेवा के कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहा है। आज के शिविर में लगभग 50 रक्त दाता युवा पीढ़ी रही जिन्होंने प्रथम बार रक्तदान किया।

संस्था के अध्यक्ष रोशन राणा संस्थापक सदस्य अंकुर जैन, दीपक जेठी राहुल माटा अनुष्का राणा कृतिका राणा अक्षत नागलिया,प्रशांत जैन,हेमराज,सागर मलिक, हर्ष सूरी,अंकुर मल्होत्रा, रमन मोदी,सचिन जैन,नवेंदु चौहान,राहुल चड्ढा,सुनील जैन, विनीत नागपाल ,गोपाल पूरी,हरीश नारंग,ऋषभ मल्होत्रा,कार्तिक बंसल,शरत नागलिया, एवं संस्था के सदस्य व रक्तदाता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *