March 10, 2026

Hind foucs news

hindi new update

4 मार्च आपके लिए लेकर आ रहा फुल एंटरटेनमेंट का पिटारा, रिलीज के लिए तैयार हैं ये 3 धमाकेदार सीरीज

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस से मामले लगातार कम हो रहे हैं। मामलों में गिरावट के साथ फिल्में अब बड़े पर्दे पर रिलीज के लिए तैयार है। फिल्मों को सिनेमाघरों में रिलीज के साथ-साथ ओटीटी पर भी रिलीज किया जा रहा है। ओटीटी पर मिलते अच्छे रिस्पांस को देखते हुए मेकर्स फिल्मों को दोनों प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर रहे हैं। मार्च में कई फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक दे रही हैं। हालांकि आज हम आपको उन वेब सीरीज के बारे में बताएंगे जो केवल 4 मार्च को रिलीज होने वाली हैं। 4 मार्च को ओटीटी पर कई धमाकेदार वेब सीरीज रिलीज के लिए तैयार हैं। 4 मार्च को एक साथ कई वेब सीरीज रिलीज के लिए तैयार हैं।

वेब सीरीज- अनदेखी-सीजन 2
प्लेटफार्म- Sony Liv
रिलीज डेट- 4 मार्च

अनदेखी सीजन-2 भी मार्च में रिलीज के लिए तैयार है। यह वेब सीरीज का दूसरा पार्ट है। पहले पार्ट को फैंस ने बहुत पसंद किया था। अब दूसरा पार्ट सामने आया है। अनदेखी-सीजन 2 थ्रिलर बेस्ड सीरीज है जिसमें एक्शन और रोमांस का मिक्स कॉकटेल देखने को मिलेगा। सीरीज में आंचल सिंह, अपेक्षा पोरवाल,  दिब्येंदु भट्टाचार्य,नंदीश संधू,तेज सप्रू अभिनीत समेत कई स्टार्स देखने को मिलेंगे।

वेब सीरीज- पीस ऑफ हर
प्लेटफार्म- Netflix
रिलीज डेट- 4 मार्च

चार्लोट स्टॉड द्वारा बनाई गई उनकी ट्विस्टी सीरीज़, कैरिन स्लॉटर की सबसे ज्यादा बिकने वाले उपन्यास पर आधारित है।आठ-एपिसोड का पहला सीज़न छोटे शहर जॉर्जिया में एक प्यार करने वाली माँ और एक रोगविज्ञानी की कहानी है। फिल्म में आपको जमकर थ्रिलर देखने को मिलेगा।

वेब सीरीज- सुतलियां
प्लेटफार्म- जी 5
रिलीज डेट- 4 मार्च

वेब सीरीज सुतलियां भी मार्च के पहले हफ्ते में ही रिलीज होगी। इस सीरीज में आपको प्लाबिता बोरठाकुर ,आयशा रजा, शिव पंडित और विवान शाह देखने को मिलेंगे। ये एक पारिवारिक ड्रामा फिल्म है जिसमें आपको कॉमेडी और रोमांस दोनों ही भरपूर मात्रा में देखने को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *