March 11, 2026

Hind foucs news

hindi new update

यूक्रेन पर रूसी हमले का आज 7वां दिन, जानिए अभी तक का हाल

कीव। यूक्रेन पर रूस के हमले का आज 7वां दिन है। पिछले गुरुवार को रूस की सेना यूक्रेन में दाखिल हुई थी। रूस के इस आक्रमण के खिलाफ अमेरिका और यूरोपीय देशों ने उसपर तमाम प्रतिबंध लगाए हैं, लेकिन रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन अपने कदम पर अड़े हैं। पुतिन के इस रुख से आम यूक्रेनियाई लोगों को बदहाली का सामना करना पड़ रहा है। तो आइए आपको बताते हैं कि आज इस जंग का क्या हाल है और किस तरह लोगों की दुश्वारी बढ़ गई है…

-रूस के पैराट्रूपर्स खारकीव में उतरे हैं। उन्होंने वहां एक अस्पताल पर धावा बोला है। यूक्रेन की सेना के साथ यहां रूसियों की जबरदस्त जंग जारी है।

-यूक्रेन के खेरसन शहर में भी रूस के सैनिक पहुंच चुके हैं और वहां भी तगड़ा हमला किया है। जिसका जवाब यूक्रेन की सेना दे रही है।

-कीव में कल रात कई जगह मिसाइल हमले हुए। टीवी टावर को निशाना बनाने से 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं, खारकीव में जहां कल रूस ने मिसाइल हमला किया था, वहां पर लगी आग खबर लिखे जाने तक बुझाई नहीं जा सकी थी।

-संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक अब तक यूक्रेन के करीब 7 लाख लोग शरण लेने के लिए पड़ोसी देशों में पहुंचे हैं। इससे ताजा संकट और भयावह रूप ले सकता है।

-अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पुतिन को तानाशाह बताते हुए कहा है कि यूक्रेन के साथ अमेरिका मजबूती से खड़ा है और रूस को इसकी कीमत चुकानी होगी।

-कच्चा तेल 100 डॉलर के पार चला गया है। इससे दुनियाभर में महंगाई के चरम पर पहुंचने के आसार हैं।

-भारत ने अपने नागरिकों को निकालने के लिए रोमानिया, पोलैंड और हंगरी में विमान भेजे हैं। अगले 3 दिन में 26 उड़ानें होंगी। भारतीय वायुसेना के भी दो सी-17 ग्लोबमास्टर विमान रोमानिया गए हैं। इनसे यूक्रेन के लिए राहत सामग्री भेजी गई है। वापसी में दोनों विमानों से भारतीयों को लाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *