March 10, 2026

Hind foucs news

hindi new update

मुख्तार अंसारी के बेटे के बिगड़े बोल, पहले पुलिस को दी धमकी, अब हो गया केस दर्ज

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में 6 चरण के विधानसभा चुनाव हो चुके है। आखिरी चरण के लिए 7 मार्च को वोटिंग होनी है।  यानी सूबे में अगली सरकार किसकी होगी, इसका फैसला जल्द हो जाएगा। बता दें कि 10 मार्च को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। लेकिन अंतिम दौर की मतगणना से पहले सियासत भी तेज होती जा रही है। एक दल के नेता दूसरे पार्टियों पर हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे है। इसी बीच विधायक और बाहुबली मुख्तार अंसारी  के बेटे अब्बास अंसारी  ने विवादित टिप्पणी की है।

दरअसल, यूपी के मऊ में अब्बास अंसारी ने एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए विवादित टिप्पणी की है। अब्बास अंसारी ने चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने का दावा किया है। इसके अलावा वो यूपी पुलिस को धमकी देते हुए नजर आ रहे है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में अब्बास अंसारी ने कह रहे है कि समाजवादी पार्टी की सरकार आने पर 6 महीने तक ट्रांसफर-पोस्टिंग नहीं की जाएगी, पुलिस से हिसाब-किताब किया जाएगा, फिर ट्रांसफर होगा।  जानकारी के लिए बता दें कि, अब्‍बास अंसारी मऊ में समाजवादी पार्टी की सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी मुख्‍तार अंसारी के बेटे चुनावी मैदान में हैं।

वहीं वीडियो वायरल होने के बाद यूपी पुलिस ने अब्बास अंसारी के खिलाफ कार्रवाई कर दी है। पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने जानकारी दी कि, चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के तहत अब्बास अंसार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *