June 2, 2026

Hind foucs news

hindi new update

गांधी खानदान को लगा एक और झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री एके एंटनी ने भी कांग्रेस को कहा अलविदा

नई दिल्ली। कांग्रेस चला रहे गांधी खानदान को एक और झटका लगा है। ये झटका पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री एके एंटनी ने दिया है। एंटनी ने कांग्रेस के साथ ही राजनीति से भी संन्यास लेने का एलान कर दिया है। 81 साल के एंटनी ने इस बारे में सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखी है। एंटनी फिलहाल राज्यसभा के सांसद हैं और 2 अप्रैल को उनका कार्यकाल खत्म होने वाला है। एंटनी ने सोनिया को जो चिट्ठी लिखी है, उसमें कहा है कि उन्हें फिर से राज्यसभा नहीं जाना है। एके एंटनी यूपीए सरकार में कद्दावर मंत्री रहे थे। उन्हें गांधी खानदान का करीबी माना जाता है।

एके एंटनी 52 साल से राजनीति में थे। वो 1970 में केरल में विधायक चुने गए थे। उससे पहले वो कांग्रेस की छात्र इकाई के नेता भी थे। एंटनी तीन बार केरल के सीएम रहे। वो 37 साल की कम उम्र में ही सीएम बन गए थे। 10 साल तक केरल कांग्रेस की कमान भी एंटनी के हाथ रही। वो 5 बार विधायक, 5 बार राज्यसभा के सांसद और 3 बार केंद्रीय मंत्री भी रहे। पिछले साल केरल विधानसभा चुनाव के दौरान ही एंटनी कहने लगे थे कि वो पार्टी और सियासत को अब अलविदा कहने का मन बना रहे हैं। एक अंग्रेजी अखबार को एंटनी ने बताया कि सोनिया गांधी से उन्होंने पहले ही कह दिया था कि वो फिर राज्यसभा नहीं जाना चाहते हैं।

एंटनी का कहना है कि वो दिल्ली से वापस तिरुवनंतपुरम लौटेंगे और वहीं जिंदगी बिताएंगे। कांग्रेस में उनको संत एंटनी कहा जाता था। गांधी खानदान के वो कितना करीबी रहे, ये इसी से पता चलता है कि इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, नरसिंह राव, सीताराम केसरी, सोनिया गांधी और राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष रहने के दौरान भी वो अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी AICC और कांग्रेस कार्यसमिति CWC में रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *