May 31, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Covid-19: देश में कोरोना के 2.67 लाख नए मामले सामने आए, 24 घंटे में रिकॉर्डतोड़ 4529 मौतें

नई दिल्ली। भारत में कोरोना से मौतों का आंकड़ा बुधवार को रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। यहां बीते 24 घंटे में महामारी से कुल 4,529 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में कोरोना के 2,67,334 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस दौरान मरने वालों की संख्या 4,529 दर्ज की गई।

इन ताजा आंकड़ों के बाद अब देश में पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,54,96,330 हुई है। वहीं कुल मौतों की संख्या 2,83,248 हो गई है। भारत में कोरोना के अभी 32,26,719 एक्टिव मरीज हैं और 2,19,86,363 मरीज इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद  के अनुसार, भारत में कल तक कोरोनावायरस के लिए कुल 32,03,01,177 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 20,08,296 सैंपल कल टेस्ट किए गए हैं। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि, देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 18,58,09,302 हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed