March 10, 2026

Hind foucs news

hindi new update

UP: सपा में जाने वाले दलबदलू स्वामी प्रसाद मौर्य को बड़ा झटका, सपा गठबंधन के नेता ने लगाया साजिश का आरोप!

नई दिल्ली। 10 मार्च को सामने आए विधानसभा चुनाव के नतीजों में मिली हार के बाद से ही समाजवादी पार्टी (सपा) में हार को लेकर बवाल देखने को मिल रहा है। चुनाव में भारतीय जनता पार्टी से मिली हार के बाद से ही गठबंधन के नेताओं के बीच एक दूसरे पर दोष मढ़ने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी क्रम में अब सपा गठबंधन में शामिल महान दल के अध्यक्ष केशव देव मौर्य ने भाजपा से सपा में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य पर हार की ठीकरा फोड़ दिया है। केशव देव ने चुनाव से ठीक पहले योगी कैबिनेट छोड़कर सपा की साइकिल पर सवार होने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर कहा कि उनका आना भारतीय जनता पार्टी की साजिश का भी हिस्सा हो सकता है। केशव देव ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य खुद तो ओवरकॉन्फिडेंस में थे ही, सपा के दूसरे नेताओं को भी उन्होंने ओवरकॉन्फिडेंस में ला दिया।

महान दल के अध्यक्ष केशव देव मौर्य ने कहा कि उनकी पार्टी को उचित सम्मान नहीं दिया गया। पार्टी को महज 2 ही सीटें दी जाने पर भी उन्होंने नाराजगी जताई है। मंगलवार को एक चैनल से बातचीत के दौरान केशव देव ने कहा कि सपा के प्रत्याशियों की ओर से महान दल के कैडर का कम इस्तेमाल किया गया। उस वोट पर सपा का फोकस कम था।

स्वामी प्रसाद मौर्य का सपा में आने बीजेपी की साजिश बताते हुए केशव देव ने कहा, ”सपा के प्रत्याशी ओवरकॉन्फिडेंस हो गए थे और इसलिए उन्होंने ज्यादा मेहनत नहीं की। सपा के सभी प्रत्याशियों में ओवरकॉन्फिडेंस था।” हार के लिए स्वामी प्रसाद मौर्य को दोषी बताते हुए केशव देव ने कहा, ‘वो खुद ओवरकॉन्फिडेंस में थे और सभी को ओवरकॉन्फिडेंस में ला दिया। इसके आगे केशव ने कहा कि जब तक स्वामी प्रसाद मौर्य सपा में नहीं आए थे तब तक महान दल को तव्वजो दी जा रही थी। जब स्वामी प्रसाद मौर्य सपा में आए तो समाजवादी पार्टी नेता ओवर कॉन्फिडेंस हो गए और महान दल को दरकिनार कर दिया गया।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *