March 13, 2026

Hind foucs news

hindi new update

यूपी सरकार में मंत्री विजय कश्यप का कोरोना से निधन, PM मोदी-सीएम योगी ने जताया दुख

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश सरकार में बाढ़ नियंत्रण एवं राजस्व राज्य मंत्री और मुजफ्फरनगर के चरथावल विधानसभा सीट से भाजपा विधायक विजय कश्यप का कोरोना के चलते मंगलवार को निधन हो गया। विजय कश्यप 52 साल के थे। उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। विजय कश्यप के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने दुख जताया है।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, भाजपा नेता और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री विजय कश्यप जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। वे जमीन से जुड़े नेता थे और सदा जनहित के कार्यों में समर्पित रहे। शोक की इस घड़ी में उनके परिजनों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति!

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विजय कश्यप के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, उत्तर प्रदेश सरकार में मेरे सहयोगी तथा राजस्व व बाढ़ नियंत्रण राज्यमंत्री श्री विजय कश्यप जी का निधन अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने परम धाम में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *