May 25, 2026

Hind foucs news

hindi new update

नेपाल के लामजंग जिले में आया तेज भूकंप, रिक्टर पैमाने पर दर्ज की गई 5.8 की तीव्रता

नई दिल्ली। उत्तरी-मध्य नेपाल के लामजंग जिले में बुधवार को तड़के तेज भूकंप आया जिसकी रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 5.8 दर्ज की गई। इसमें कम से कम तीन लोग घायल हो गए। इसकी जानकारी स्थानीय अधिकारी ने दी। राष्ट्रीय भूकंप केंद्र के अनुसार, मर्सियांगडी ग्रामीण नगर पालिका के भुलभुले में भूकंप का केंद्र राजधानी काठमांडू सहित देश के विभिन्न हिस्सों में सुबह 5:42 बजे (स्थानीय समयानुसार) महसूस किया गया।

अधिकारियों के अनुसार, झटके के बाद लोग अपने घर से भाग गए। लामजुंग के मुख्य जिला अधिकारी होम प्रसाद लुइंटेल ने सिन्हुआ को बताया, “तेज झटके से लोग दहशत में हैं।” घरों की दीवारें गिरने से घायल हुए तीन लोगों का इलाज चल रहा है, जबकि कई घरों के क्षतिग्रस्त होने की खबर है।

मुख्य जिला अधिकारी लुइंटेल ने कहा कि नुकसान के सभी विवरण अभी तक नहीं बताए गए हैं। नुकसान का ब्योरा जुटाने और जरूरतमंदों की मदद के लिए पुलिस की एक टीम तैयार की गई है।

ग्रामीण नगरपालिका के अध्यक्ष अर्जुन गुरुंग ने भूकंप के केंद्र से फोन पर सिन्हुआ को बताया, “झटका बहुत तेज था। हालांकि, किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। हम अभी नुकसान के बारे में विवरण इकठ्ठे कर रहे हैं।” 2015 में नेपाल में आए विनाशकारी भूकंप में कम से कम 9,000 लोग मारे गए थे। बता दें कि, नेपाल में आए भूकंप का असर भारत के बिहार में भी महसूस किया गया। बिहार की सीमा नेपाल से लगी हुई है, ऐसे में नेपाल में आने वाले भूकंप का असर बिहार में देखने को मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *