सिनेमा

‘मन की आवाज प्रतिज्ञा 2’ में अपने किरदार से मेल नहीं खाते सचल त्यागी

शेयर करें:

नई दिल्ली। अभिनेता सचल त्यागी ने कहा कि टीवी शो ‘मन की आवाज प्रतिज्ञा 2’ में उनके दुष्ट किरदार से उनका किसी भी तरह का कोई मेल नहीं हैं, लेकिन फिर भी भूमिका में कुछ बारीकियां जोड़ने में कामयाब रहे हैं। उन्होंने आईएएनएस से कहा, “मैंने शक्ति में कुछ बारीकियां जोड़ी हैं। वह असभ्य और दुष्ट है। वह प्रतिज्ञा से नफरत करता है। मैं इस चरित्र से किसी भी तरह से संबंधित नहीं हूं। मैं पूरी तरह से अलग इंसान हूं।” वे कहते हैं, “प्रतिक्रिया अच्छी रही है, मैं वास्तव में खुश हूं कि लोगों ने मुझे शक्ति ठाकुर के रूप में स्वीकार किया है।”

सचल, जो वर्तमान में शो की शूटिंग कर रहे हैं, ने महामारी के बीच काम करने का अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा कि “सभी सावधानियां बरती जा रही हैं, हर कोई मानदंडों का पालन कर रहा है और यह सुनिश्चित कर रहा है कि हम सही खाएं, आराम करें और अपने इम्यूनिटी के स्तर को ऊंचा रखें। हमें चलते रहना है।

उन्होंने कहा कि, मैं बस कामना और प्रार्थना करता हूं कि यह तबाही खत्म हो जाए।” बता दें कि अभिनेता ने ‘घर एक सपना’, ‘अगले जन्म मोहे बिटिया ही कीजो’ और ‘माता की चौकी’ जैसे शो भी किए हैं।

Ad Zone: in_content

 

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें