नई दिल्ली। फिल्मफेयर अवॉर्ड 2024 अनाउंस हो चुके हैं और इस बार अवार्ड शो में एनिमल और ओटीटी रिलीज 12वीं फेल(12th Fail) का जलवा देखने को मिला। जहां फिल्मफेयर की बात होती है, वहां सिर्फ बड़े स्टार्स का नाम सामने आता है, वहीं स्टेज पर परफॉर्म करते हैं, अवॉर्ड लेते है और उन्हीं के नाम का बोलबाला होता है लेकिन उन लोगों का क्या, जिन्होंने बड़े स्टार्स की फिल्मों को बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई होती हैं। हम टेक्नीशियन(Technical Categories), एडिटर्स और बाकी टेक्निकल टीम की बाकी लोगों की, जिन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड में अनदेखा किया जाता है। अब सोशल मीडिया पर इसके लिए फिल्मफेयर पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। तो क्या है पूरा मामला आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर उठे विरोध के सुर
फिल्मफेयर अवॉर्ड 2024 में पर्दे के पीछे काम करने वाली टीम यानी टेक्नीशियन टीम को अवार्ड शो से नजरअंदाज किया गया। अवॉर्ड सभी को मिले लेकिन टीवी पर उनका प्रसारण नहीं किया गया। इतना ही नहीं टीवी पर फिर बड़े स्टार्स या कैटेगरी को ही तवज्जो दी गई
इसके अलावा टेक्नीशियन से उनकी स्पीच पर कम ही रखने को कहा गया। अब इस चीज का असर सोशल मीडिया पर दिख रहा है, और पर्दे के पीछे फिल्म को पूरी रूपरेखा देने वाले लोग सोशल मीडिया पर फिल्म फेयर पर नजरअंदाजी का आरोप लगा रहे हैं।
फिल्मफेयर पर लगा भेदभाव का आरोप
सोशल मीडियापर पुलकित कोचर ने एक ट्वीट किया और अपनी बात रखी है। उन्होंने लिखा- वास्तविक आक्रोश इस बात पर होना चाहिए कि फिल्मफेयर और अन्य टीवी शो में तकनीकी पुरस्कारों को किस तरह नजरअंदाज किया जाता है। क्या आप जानते हैं कि ये पुरस्कार परसों दिए गए थे?इतना ही नहीं, टीवी पर दिखाए जाने पर उनके अधिकांश स्वीकृति भाषण आमतौर पर एडिट कर दिए जाते हैं।
एक दूसरे फिल्म से जुड़े यूजर ने लिखा- आपने बिल्कुल सही कहा, शो को एडिट करके दिखाया जाता है। मैंने अपने माता-पिता को पुरस्कारों का यूट्यूब लिंक भेजा ताकि वे कम से कम नामांकन में मेरा नाम सुन सकें। एक अन्य ने लिखा- दोबारा! उन्हें “तकनीकी” श्रेणियों के रूप में वर्गीकृत करना, और मुख्य कार्यक्रम से अलग एक अलग कार्यक्रम में उनकी घोषणा करना। इन कलाकारों के बिना आपकी फिल्म कुछ भी नहीं है। इनको अलग क्यों? ये भेदभाव कब खत्म होगा।
