June 21, 2026

Hind foucs news

hindi new update

UP: सामने आई योगी कैबिनेट 2.0 की ‘लिस्ट’, संभावित डिप्टी CM की सूची में केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक का नाम

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के सियासी दंगल में सभी मिथकों को तोड़ते हुए आज यानी 25 मार्च को योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। योगी आदित्यनाथ के शपथग्रहण कार्यक्रम को शानदार व भव्य रूप देने की सारी तैयारियां संपन्न की जा चुकी है। ऐसी स्थिति में सियासी पंडितों से लेकर आम जनता तक सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हुई है कि आखिर योगी की टीम में किन सियासी सूरमाओं को बतौर मंत्री शामिल किया जाता है। इसी बीच योगी कैबिनेट 2.0 की पहली लिस्ट सामने आई है। जिसमें एक बार फिर दो डिप्टी सीएम बनाए जाएंगे। एक डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य होंगे, जबकि इस बार दिनेश शर्मा की जगह ब्रजेश पाठक को दूसरा डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। इसके साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ 52 मंत्रियों भी शपथ ले सकते है।

इस लिस्ट के मुताबिक 16 कैबिनेट मंत्री, 20 राज्यमंत्री और 14 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाए जा सकते है। बता दें कि यूपी विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा ने जीत का परचम लहराया। इसके साथ ही 37 साल बाद कोई ऐसी सत्ताधारी पार्टी है जो लगातार दोबारा सत्ता पर काबिज हो रही है। भाजपा ने विधानसभा चुनाव में 273 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया। इसके अलावा समाजवादी पार्टी को 125 सीटें ही मिली।

कैबिनेट मंत्री- सूर्य प्रताप शाही, सुरेश कुमार खन्ना, स्वतंत्र देव सिंह, बेबी रानी मौर्य, लक्ष्मी नारायण चौधरी, जयवीर सिंह, धर्मपाल सिंह, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, भूपेंद्र सिंह चौधरी, अनिल राजभर, जितिन प्रसाद, राकेश सचान, अरविंद कुमार शर्मा, योगेंद्र उपाध्याय, आशीष पटेल और संजय निषाद।

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)- नितिन अग्रवाल, कपिलदेव अग्रवाल, रवीन्द्र जायसवाल, संदीप सिंह, गुलाब देवी, गिरीश चंद्र यादव, धर्मवीर प्रजापति, असीम अरुण, जेपीएस राठौर, दयाशंकर सिंह, नरेंद्र कश्यप, दिनेश प्रताप सिंह, अरुण कुमार सक्सेना, दयाशंकर मिश्र दयालु।

 

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *