June 21, 2026

Hind foucs news

hindi new update

चुनाव में इतिहास रचने वाले योगी आदित्यनाथ ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, लगातार दूसरी बार बनें CM

उत्तर प्रदेश के सियासी दंगल में सभी मिथकों को तोड़ते हुए आज यानी की शुक्रवार को योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। योगी आदित्यना के शपथग्रहण कार्यक्रम को शानदार व भव्य रूप देने की सारी तैयारियां संपन्न की जा चुकी है। ऐसी स्थिति में सियासी पंडितों से लेकर आम जनता तक सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हुई है कि आखिर योगी की टीम में किन सियासी सूरमाओं को बतौर मंत्री शामिल किया जाता है, तो योगी आदित्यनाथ के शपथग्रहण से जुड़ी तमाम अपडेट्स से रूबरू होने के लिए आप बने रहिए, हमारे साथ। वहीं, आपको बताते चलें कि शपथ समारोह लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में होने जा रहा है। स्टेडियम की क्षमता 70 हजार के करीब है। ध्यान रहे कि इससे पहले विगत गुरुवार को विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री पद के लिए योगी आदित्यनाथ के नाम पर सर्वसम्मति से मुहर लगी थी। वहीं, समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और कई केंद्रीय मंत्रियों समेत भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी हिस्सा लेने जा रहे हैं।

लाइव अपडेट- 

अरविंद कुमार शर्मा मंत्री पद की शपथ ले ली है। वे  बीजेपी के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। वे पूर्व आईएएस अधिकारी भी रह चुके हैं।

राकेश सचान भी मंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। बुंदलेखंड के ओबीसी नेता हैं। कुर्मी जाति के चेहरा माने जाते हैं। भोगनीपुर से विधायक रह चुके हैं।

जितिन प्रसाद मंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। बीते दिनों वे कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे। वे यूपी में ब्राहमण नेता के रूप में जाने जाते हैं।

अनिल राजभर मंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। पिछली सरकार में भी मंत्री पद पर काबिज रह चुके हैं। वाराणसी के शिवपुर सीट से चुनाव जीते हैं।

भुपेंद्र सिंह चौधरी मंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। वे पश्चिमी यूपी से जाट समुदाय के बड़े जाट नेता माने जाते हैं। पिछली सरकार वे पंचायती राज मंत्री रहे हैं। यूपी विधानपरिषद के सदस्य भी हैं।

नंद गोपाल नंदी मंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। 2007 में वे मायावती सरकार में राजस्व मंत्री रह चुके हैं। वर्तमान में इलाहाबाद दक्षिण सीट से विधायक हैं।

धर्मपाल सिंह भी मंत्री पद की शपथ ले चुके हैं। वे एत्मादपुर से दो मर्तबा विधायक रह चुके हैं।

जयवीर सिंह ने मंंत्री पद की शपथ ले ली है। वे मैनपुरी से विधायक हैं। वे ठाकुर जाति के बड़े नेता माने जाते हैं। 2003 में वे स्वास्थ्य मंत्री भी रह चुके हैं।

लक्ष्मी नारायण चौधरी भी मंत्री पद की शपथ ले ली है। वे बीजेपी की टिकट से दूसरी मर्तबा विधानसभा चुनाव में जीत का पताका फहराने में सफल रहे हैं।

बेबी रानी मौर्य ने भी मंत्री पद की शपथ ले ली है। वे उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल रहीं हैं। बीजेपी की बड़ी महिला दलित चेहरा मानीं जातीं हैं। वे आगरा की मेयर भी रह चुकीं हैं।

 

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *