May 25, 2026

Hind foucs news

hindi new update

चुनाव में शिकस्त खाने के बाद पहली बार अखिलेश का CM योगी से हुआ सामना, हाथ मिलाया और…

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत का परचम लहराने के बाद योगी आदित्यनाथ ने 25 मार्च को मुख्यमंत्री शपथ ली। सीएम योगी के साथ केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। इसके अलावा 52 मंत्रियों ने भी शपथ ली।

इसके बाद अब जल्द ही इन मंंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा हो जाएगा। इसी बीच चुनाव में हार का सामना करने के बाद पहली बार समाजवादी पार्टी  प्रमुख अखिलेश यादव  और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आमना-सामना हुआ है। जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो यूपी विधानसभा का है जहां अखिलेश यादव ने सीएम योगी से हाथ मिलाया। वहीं सीएम योगी ने भी मुस्कुराते हुए अखिलेश यादव की पीठ थपथपाई और बधाई दी।

दोनों नेता इस दौरान एक-दूसरे को देखकर हंसते हुए भी दिखे। वहीं अखिलेश यादव से हाथ मिलाने के बाद सीएम योगी अपनी सीट की ओर चले गए। बता दें कि सोमवार को विधानसभा में नए चुने गए सभी 403 विधायकों का शपथग्रहण कार्यक्रम होना है।

इसी दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ और सपा प्रमुख अखिलेश का आमना-सामना हुआ और दोनों नेताओं के बीच शुभकामनाओं का आदान प्रदान भी हुआ। खास बात ये है कि दोनों ही नेता भले ही चुनावी रैली के दौरान एक दूसरे पर हमलावर रहे हो। लेकिन यूपी विधानसभा में सीएम योगी और अखिलेश का अलग अंदाज देखने को मिला।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *