तहसील खतौली में स्वामित्व योजना के तहत बांटी 100 घरौनियां,

मुजफ्फरनगर।शनिवार को तहसील खतौली के सभागार कक्ष में पीएम स्वामित्व योजना के तहत घरौनी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक मदन भैया रहे उपस्थित।
इस दौरान एलईडी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का घरौनी वितरण कार्यक्रम को लेकर लाभार्थियों से की गई बातचीत का लाइव प्रसारण सुना गया। इसके बाद विधायक मदन भैया व एसडीएम खतौली मोनालिसा जौहरी ने 100 घरौनियों का वितरण किया।
घरौनी पाकर लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर 200 जरूरतमंदों को ठंड से बचाव के लिए कंबल का भी वितरण किया गया।
इस मौके पर बोलते हुए विधायक मदन भैया ने कहा कि घरौनी के द्बारा अब गांव वालों को उनकी जमीनों का मालिकाना हक मिल सकेगा। घरौनी मिलने पर ग्रामीण अपनी पैतृक आबादी की जमीन पर ऋण आदि भी ले सकते हैं। उनकी आवासीय संपत्ति का ब्योरा दर्ज होगा।
एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने पीएम स्वामित्व तहत बांटी जा रही घरौनियों और उसके माध्यम से मिलने वाले लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम में रालोद प्रदेश महासचिव श्री अजित राठी, भाजपा नगराध्यक्ष प्रवीण ठकराल, तहसीलदार श्रद्धा गुप्ता, खंड विकास अधिकारी सुश्री विशाखा, नायब तहसीलदार अमित रस्तौगी, राजीव त्यागी व समस्त तहसील स्टाफ उपस्थित रहा ।

