July 1, 2026

Hind foucs news

hindi new update

BJP का बड़ा दावा, बताया किसने बनाई कांग्रेस के लिए टूलकिट

नई दिल्ली। एक तरफ जहां इस वक्त देश कोरोना महामारी की दूसरी लहर के प्रकोप से जूझ रहा है, तो दूसरी ओर कोरोना को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच जुबानी जंग भी तेज हो गई है। इस बीच एक बार फिर भाजपा ने कांग्रेस की ओर से कथित टूलकिट मामले को लेकर निशाना साधा है। मंगलवार को कांग्रेस पर आरोप लगाने के बाद बुधवार को फिर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा  ने इस मुद्दे को उठाया है। साथ ही इस बार पात्रा ने टूलकिट मामले पर नया खुलासा किया है।

संबित पात्रा ने आज मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि, 9 मई के आस-पास का राहुल गांधी का एक ट्वीट है जिसमें उन्होंने ‘कोविड’ को ‘मोविड’ नाम दिया है। कांग्रेस का इसमें भारत का और प्रधानमंत्री का नाम घसीटने का प्रयास है। एक और ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि भारत का कोरोना वायरस वेरिएंट अब स्विटजरलैंड पहुंच गया है।

संबित पात्रा ने टूलकिट मामले पर नया खुलासा करते हुए कहा कि पार्टी के लिए टूलकिट सौम्या वर्मा नाम की एक महिला ने तैयार किया और हमारे पास इसे साबित करने के सबूत भी हैं। इसके अलावा संबित पात्रा ने अपने ट्वीट में कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं जिसमें बताया कि सौम्या वर्मा कांग्रेस नेता राजीव गौड़ा के कार्यालय में काम करती हैं।

उन्होंने कांग्रेस को घेरते हुए लिखा, बीते दिन कांग्रेस पूछ रही थी कि टूलकिट का निर्माता कौन है, ऐसे में अब पेपर्स की प्रॉपर्टी चेक कर लीजिए। लेखक- सौम्या वर्मा। अब ये सौम्या वर्मा कौन हैं, सबूत गवाही दे रहे हैं। क्या अब राहुल गांधी और सोनिया गांधी जवाब देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *