March 10, 2026

Hind foucs news

hindi new update

हिंदू देवता के खिलाफ आपत्तिजनक ट्वीट करने वाले शरजील उस्मानी पर पुलिस ने कसा शिकंजा

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ का रहने वाला शरजील उस्मानी  एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेता शरजील उस्मानी की मुश्किलें बढ़ गई है। दरअसल महाराष्ट्र पुलिस ने शरजील उस्मानी द्वारा कथित आपत्तिजनक ट्वीट करने पर उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। बता दें कि शरजील उस्मानी ने पुणे में यलगार परिषद में हिंदू समाज को लेकर विवादित बयान दिया था।

दरअसल उस्मानी ने अपने बयान में हिंदू समाज को लेकर कहा था कि, “आज का हिंदू समाज हिंदुस्तान में बुरी तरीके से सड़ चुका है।” इसके अलावा शरजील उस्मानी ने हिंदू धर्म के खिलाफ और भी कई भड़काऊ बातें कही थी। उस्मानी के इस भाषण का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसके बाद के बाद बीजेपी ने उस्मानी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि जालना के अम्बेड़ निवासी अंबादास अम्भोरे का आरोप है कि उस्मानी ने ट्विटर पर कुछ पोस्ट किए हैं, जिसमें भगवान राम के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है, जिससे उसकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची।

अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर अम्बेड़ पुलिस ने बुधवार रात को उस्मानी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 295-ए तथा सूचना प्रौद्योगिकी कानून के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *