April 21, 2026

Hind foucs news

hindi new update

MLC चुनाव में भी हुआ सपा का सूपड़ा साफ, एक भी सीट नहीं जीत पाई अखिलेश की पार्टी, BJP का जलवा

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत का परचम लहराने के बाद भारतीय जनता पार्टी  विधान परिषद में जबरदस्त प्रदर्शन किया है। आज विधान परिषद चुनाव के नतीजे घोषित किए जा रहे है। भाजपा ने चुनाव में प्रचंड जीत हासिल कर ली है, जबकि चुनाव में समाजवादी पार्टी दूर-दूर तक नजर नहीं आ रही है। बता दें कि यूपी विधान परिषद चुनावों के लिए 9 अप्रैल को मतदान हुए थे। बता दें कि चुनाव 36 सीटों पर होने थे, मगर 9 सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए हैं। जिसके बाद 27 सीटों के लिए वोटिंग हुई है।

बता दें कि यूपी विधान परिषद चुनाव में वैसे भाजपा और सपा के बीच सीधे कड़ा मुकाबला देखने की उम्मीद जताई जा रही थी। लेकिन चुनाव में भाजपा में शानदार प्रदर्शन किया और 27 में से 24 सीटों पर जीत का परचम लहराया है, जबकि सपा का खाता नहीं खुला है। इसके अलावा चुनाव में 3 सीटे पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। वहीं अब भाजपा के खाते में 36 में से 33 सीटें आई है, जबकि सपा के खाते में एक भी सीट नहीं है। इसके साथ ही यूपी विधान परिषद में भी भाजपा को पूर्ण बहुमत मिल गया है।

यूपी के बलिया में एमएलसी चुनाव मतगणना परिणाम आ चुका हैं। यहां पर भाजपा के रविशंकर सिंह ने विजयी हासिल की है। भाजपा के रविशंकर सिंह पप्पू को 2259 वोट मिले, जबकि सपा प्रत्याशी अरविंद गिरी को मिले 278 वोट। वाराणसी से निर्दलीय प्रत्याशी अन्नपूर्णा सिंह की भारी जीत,अन्नपूर्णा सिंह को 4230 वोट मिले है। वहीं समाजवादी पार्टी का गढ़ माने जाने वाले आजमगढ़ में अखिलेश यादव की पार्टी जलवा दिखाने में फ्लाप साबित हुई है। यहां पर निर्दलीय उम्मीदवार विक्रांत सिंह रिशु ने जीत दर्ज की है।

आपको बता दें कि यूपी विधानसभा चुनाव में भी भाजपा ने जीत का डंका बजाया था। योगी आदित्यनाथ ने कई मिथक तोड़कर इतिहास रचा दिया था। भाजपा ने 273 सीटों पर विजयी पताका लहराया था। वहीं समाजवादी पार्टी 125 सीट ही जीत सकी। इसके अलावा कांग्रेस और बसपा का प्रदर्शन बेहद दी खराब रहा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *