April 24, 2026

Hind foucs news

hindi new update

बिना नाम लिए अपर्णा यादव ने अखिलेश यादव पर किया हमला, “जो लोग सन्यासी को मठ भेजने की बात कहते थे उनपर लठ बजाने का…”

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी को छोड़ भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने वाली मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव  जब से पार्टी में शामिल हुई है उनके तल्ख तेवर बने हुए हैं। कई मौकों पर अपर्णा यादव, सपा प्रमुख अखिलेश पर निशाना साध चुकी हैं तो वहीं अब एक बार फिर अपर्णा यादव ने नाम लिए बगैर मुलायम सिंह यादव के बेटे अखिलेश यादव पर हमला बोला है। अपर्णा यादव न सिर्फ अखिलेश यादव पर हमला बोला बल्कि ये भी बताया कि वो क्यों भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं।

दरअसल, अपर्णा यादव औरैया जिले के बिधूना में बीजेपी से जुड़े कार्यक्रम में पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने नाम लिए बगैर अखिलेश यादव पर निशाना साधा और खुले मंच पर बोलते हुए कहा कुछ लोग विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को लेकर सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर बोल रहे थे कि संन्यासी को मठ भेजने की तैयारी कर दी है। तो अब मैं उन लोगों को बता दूं कि राज्य में बीजेपी की प्रचंड बहुमत से सरकार बनी है। जो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं और सीएम योगी अब उन सभी लोगों पर लठ बजाने का काम करेंगे।

बीजेपी ज्वाइन करने की बताई वजह

सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधने के साथ ही अपर्णा यादव ने भाजपा में शामिल होने की वजह भी बताई। अपर्णा यादव ने कहा, ‘मुझसे बार-बार पूछा जाता था कि आपने बीजेपी क्यों ज्वाइन की तो खुले दिल से बता दूं कि जब तक मेरे शरीर में प्राण है। जब तक मेरे शरीर में खून का एक कतरा भी बह रहा है। मैं जनता के लिए काम करूंगी। बिधूना क्षेत्र के लोगों के लिए भारतीय जनता पार्टी जॉइन की क्योंकि यह राष्ट्रवादी पार्टी है।’ इसके आगे अपर्णा यादव ने कहा, ‘मैं बिधूना की भी बहू हूं। बहू ने अपना परिवार नहीं छोड़ा। हां राष्ट्रवाद के लिए सपा पार्टी को अलविदा कह दिया। मैंने हमारे साथ के उन सभी लोगों ने पार्टी इसलिए छोड़ी क्योंकि हम सबका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूरा विश्वास है।’

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *