June 21, 2026

Hind foucs news

hindi new update

डॉन मुख्तार अंसारी के गुर्गों पर अब ED की नजर टेढ़ी, करीबी पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज; LDA से मांगी बाकी की जानकारी

लखनऊ। यूपी के बांदा जेल में कैद डॉन मुख्तार अंसारी के खराब दिन तो चल ही रहे हैं। अब उसके गुर्गों के खिलाफ भी प्रवर्तन निदेशालय ED की नजरें टेढ़ी हो गई हैं। सूत्रों के मुताबिक ईडी अब मुख्तार के गुर्गों की अवैध संपत्ति के बारे में जानकारी जुटा रहा है। इसके अलावा मुख्तार के खास गुर्गे शकील हैदर पर भी निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है। सूत्रों के मुताबिक शकील लखनऊ के हुसैनाबाद के शीशमहल का रहने वाला है और अभी लखनऊ जेल में कैद है। ईडी की टीम अब जल्दी ही उसकी संपत्तियों की जांच कर उन्हें जब्त करने का काम शुरू करने वाली है। ईडी की इस कार्रवाई से मुख्तार और उसके गुर्गों में खलबली मची है।

उधर, ईडी ने लखनऊ विकास प्राधिकरण को चिट्ठी भेजकर लखनऊ जिले में मुख्तार और उसके करीबियों की संपत्ति की लिस्ट मांगी है। सारी संपत्ति की जांच के बाद इन्हें जब्त करने की कार्रवाई हो सकती है। बताया जा रहा है कि लखनऊ में 19 ऐसी संपत्तियां हैं, जो मुख्तार और उसके गुर्गों की हैं। ईडी सूत्रों के मुताबिक मुख्तार ने खुद अपनी जान बचाने के लिए करीबियों के नाम से संपत्तियां जुटाई हैं। ऐसे में अब हर एक संपत्ति को जब्त कर मुख्तार को जोर का झटका देने की तैयारी है।

इससे पहले भी ईडी और इनकम टैक्स ने मुख्तार की तमाम संपत्तियों को जब्त किया है। इसके अलावा यूपी की योगी सरकार ने मुख्तार के अवैध कब्जों को बुलडोजर से ध्वस्त किया है। मुख्तार कांग्रेस के राज में पंजाब की जेल में था। सुप्रीम कोर्ट में लंबी कानूनी जंग के बाद यूपी सरकार उसे यहां लाने में कामयाब हुई। इसके बाद से मुख्तार बांदा जेल में है। मुख्तार का बेटा अब्बास इस बार विधानसभा चुनाव में मऊ से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी SBSP के टिकट पर विधायक चुना गया है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *