IAS Tina Dabi Marriage: टीना डाबी से 3 साल सीनियर हैं उनके नए मंगेतर, आज बंधेंगे शादी के बंधन में
नई दिल्ली। राजस्थान कैडर की 2015 बैच की UPSC टॉपर आईएएस अधिकारी टीना डाबी एक बार फिर से चर्चा में हैं। इस बार उनके चर्चा में रहने का कारण उनकी शादी की चर्चा है। दरअसल, टीना डाबी ने अपने होने वाले पति प्रदीप गवांडे के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की थी। इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा था, ‘वो मुस्कान पहन रही हूं, जो तुम दे रहे हो’। टीना डाबी की इस तस्वीर के सामने आते ही हर तरफ उनकी शादी की खबरें आग की तरह फैलने लगीं। सोशल मीडिया पर भी लोग उनकी शादी की खबरों पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे थे।
आज आईएएस टीना डाबी 2016 राजस्था न कैडर की अफसर टीना 2013 बैच के आईएएस प्रदीप गवांडे से शादी करने जा रही हैं। टीना डाबी और प्रदीप गवांडे के बीच शादी और बाकी के फंक्शन जयपुर के एक होटल में होंगे। बता दें, इससे पहले टीना डाबी साल 2018 में आईएएस अतहर खान से शादी के पवित्र रिश्ते में बंधी थी लेकिन शादी के दो साल बाद 2020 में ही उन्होंने आपसी सहमति से तलाक ले लिया था। टीना डाबी के अलावा चूरू के कलेक्टर रह चुके प्रदीप गवांडे की भी ये दूसरी शादी है।
कौन हैं डॉ. प्रदीप गवांडे?
प्रदीप गवांडे का जन्म 9 दिसंबर, 1980 को महाराष्ट्र में हुआ था। गवांडे चुरू जिले के कलेक्टर रह चुके हैं और टीना डाबी से तीन साल बड़े हैं। 2013 में प्रदीप गवांडे ने सिविल सेवा परीक्षा पास की थी। इसके अलावा महाराष्ट्र के मूल निवासी प्रदीप एक डॉक्टर भी हैं। यूपीएससी परीक्षाओं को सफलतापूर्वक पास करने से पहले उन्होंने एमबीबीसी की डिग्री प्राप्त की। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट के मुताबिक, उन्हें 2013 में यूपीएससी की परीक्षा पास की थी। वो राजस्थान कैडर के अधिकारी हैं। वर्तमान में वो पुरातत्व एवं संग्रहालय राजस्थान में डायरेक्टर का पद संभाल रहे हैं।’
