February 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

‘भोगी कुछ सीख हमारे योगी से’…मस्जिदों से लाउडस्पीकर न हटाने को लेकर अमृता फडणवीस ने बोला ठाकरे पर हमला

नई दिल्ली। देश में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने और हनुमान चालीसा पढ़ने का मामला पूरी तरह सियासी रंग ले चुका है। सत्ताधारी पार्टियां और विपक्षी पार्टियों में आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी कड़ी में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने महाराष्ट्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। अमृता फडणवीस ने महाराष्ट्र सरकार को योगी सरकार से कुछ सीख लेने की सलाह भी दी है। साथ ही मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ भी की है। अमृता ने उद्धव ठाकरे पर तीखा हमला बोलते हुए लिखा- भोगी कुछ सीख हमारे योगी से।

अमृता ने साधा उद्धव ठाकरे पर निशाना

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने सोशल मीडिया पर बिना किसी का नाम लिये लिखा- भोगी कुछ सीख हमारे योगी से। ये पहली बार नहीं है जब अमृता ने उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा हो। इससे पहले भी हनुमान चालीसा को लेकर बढ़ते विवाद पर अमृता ने ठाकरे को आड़े हाथ लिया था। उन्होंने ट्वीट कर लिखा था- ‘कलियुग के इस राजा ने अब दिया एक फ़रमान है…. जो उगलेगा ‘च’ की गाली, उसे इज्जत और मान है, जो जपेगा नाम प्रभु का, उसकी हलक में जान है!’ इस ट्वीट को लेकर भी सियासत खूब गरमाई थी।

राज ठाकरे ने भी की थी सीएम योगी की तारीफ

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में पहले से ही भोगी बनाम योगी ट्रेंड में हैं। खुद सबसे पहले उसका इस्तेमाल महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने किया था। उन्होंने अपने ही चचेरे भाई पर निशाना साधते हुए कहा था कि’ मैं तहे दिल से बधाई देता हूं और धार्मिक स्थलों, विशेष रूप से मस्जिदों से लाउडस्पीकरों को हटाने के लिए योगी सरकार का आभारी हूं। दुर्भाग्य से महाराष्ट्र में, हमारे पास कोई ‘योगी’ नहीं है..हमारे पास जो है वह है ‘भोगी’। राज ठाकरे ने योगी सरकार के कामों की जमकर तारीफ की थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed