February 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

अपने पहले दौरे पर सऊदी अरब पहुंचे पाकिस्तान के नए पीएम, लगे चोर चोर के नारे

नई दिल्ली। चोर-चोर-चोर…अरे-अरे क्या हो गया। कहां है चोर, क्या हुआ चोरी…चोर शब्द सुनते ही मन में यही सवाल आने लगते हैं लेकिन मदीना में मस्जिद-ए-नबावी में बिना चोरी हुए ही चोर-चोर के नारे गुंजे। दरअसल, हुआ कुछ यूं था कि हाल ही में पाकिस्तान के पीएम की गद्दी में विराजमान हुए शहबाज शरीफ अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर सऊदी अरब पहुंचे हैं। इसी दौरान वो मस्जिद-ए-नबवी पहुंचे जहां उन्हें देखते ही वहां लोग चोर-चोर के नारे लगाने लगे। अब इस पूरी घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

 

एक न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट की मानें तो इन नारे लगाने वाले लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। एजेंसी की तरफ से एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें सूचना मंत्री मरियम औरंगजेब और नेशनल असेंबली के सदस्य शाह जैन बुगती को अन्य लोगों के साथ देखा गया था। एक पाकिस्तानी अखबार के अनुसार, औरंगजेब ने परोक्ष रूप से अपदस्थ इमरान खान को इसके पूरे मामले के लिए जिम्मेदार ठहराया है। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने औरंगजेब के हवाले लिखा, “मैं इस पवित्र भूमि पर इस व्यक्ति का नाम नहीं लूंगा क्योंकि मैं इस भूमि का इस्तेमाल राजनीति के लिए नहीं करना चाहता लेकिन, उन्होंने [पाकिस्तानी] समाज को नष्ट कर दिया है।”

वहीं, अब इस पूरे घटनाक्रम का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसपर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “गर्वित पाकिस्तानियों, कृपया हमारे पीएम और उनके पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) अपराधियों के गिरोह का सऊदी अरब में ऐसा शानदार स्वागत होते देखकर प्रसन्न हों।”

 

गौरतलब हो कि पाकिस्तान में हाल ही में प्रधानमंत्री पद पर से प्रधानमंत्री इमरान खान हटे हैं। वो नेशनल असेंबली में अपनी सरकार के लिए विश्वास मत हासिल नहीं कर पाए, जिसके कारण उन्हें पद से  हटना पड़ा। इस वक्त पाकिस्तान में शहबाज शरीफ प्रधानमंत्री पद पर विराजमान हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *