March 3, 2026

Hind foucs news

hindi new update

21 साल की हुईं सुहाना, मां गौरी ने ऐसे किया बर्थडे विश

नई दिल्ली। शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान ने अभी तक इंडस्ट्री में कदम नहीं रखा। लेकिन वो हर वक्त चर्चा में बनी रहती हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियोज अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। आज सुहाना अपना 21वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उन्हें देश-विदेश से बधाईयां मिल रही हैं। 21 साल की उम्र में उनकी पॉपुलैरिटी किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं हैं।

इस खास मौके पर सुहाना की मां गौरी खान ने भई उन्हें बधाई दी है। उनके अलावा कई सेलेब्स ने भी सुहाना को बर्थडे विश किया है। गौरी खान ने इंस्टाग्राम पर सुहाना की तस्वीर शेयर की है साथ ही उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। उनकी इस तस्वीर की हर ओर चर्चा हो रही है।

सुहाना को विश करते हुए गौरी ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे…आज, कल और हमेशा तुमसे प्यार रहेगा’।

सुहाना की इस तस्वीर की हर ओर तारीफ हो रही है। वो इस तस्वीर में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस फोटो में वो ब्लैक एंड व्हाइट पोल्का डॉट प्र‍िंटेड ड्रेस में नजर आ रही हैं। वो कुर्सी पर बैठी हैं। साथ ही उन्होंने हाथ में Louis Vitton का हैंडबैग कैरी किया हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *