June 21, 2026

Hind foucs news

hindi new update

पाकिस्तानी महिला एजेंट के जाल में फंसा भारतीय जवान, शादी तक का किया था वादा

नई दिल्ली। इंटेलिजेंस की तरफ से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। इसमें पाकिस्तान की नापाक करतूत सामने देखने को मिल रही है। एक भारतीय जवान से पूछताछ के बाद पता चल रहा हैं कि वह पिछले कई समय से हनीट्रैप मामले में फंसा था। इंटेलिजेंस ने जवान से पूछताछ के बात जो जानकारी सामने आयी है वो चौकाने वाली है। दरअसल, पाकिस्तान की ISI एजेंट को सेना की सीक्रेट जानकारी देने के आरोप में भारतीय जवान को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार जवान प्रदीप कुमार मूल रूप से उत्तराखंड के रुड़की का रहने वाला है। इस जवान की तैनाती जोधपुर में थी। पिछले साल यानी 2021 में यह पाकिस्तानी महिला ISI एजेंट के संपर्क में आया था और इसके बाद लगातार इसके जाल में फंसता गया।

हिंदी गानों पर रील्स बनाकर फंसाती थी जाल में

बता दें इस पाकिस्तानी महिला ऐजेंट के निशाने पर और भी भारतीय जवान थे और ये सोशल मीडिया के जरिए बॉलीवुड के गानों पर रील्स बनाकर जवानों को अपने हुस्न के जाल में फंसाती थी। जांच पड़ताल में इस पाकिस्तानी महिला के ऐसे ही कई और भी वीडियोज सामने आए हैं। इसी कड़ी में साल 2021 में इस महिला ने प्रदीप कुमार को कॉल किया था। इसके बाद ये दोनों संपर्क में आए थे। पाकिस्तानी महिला के हिंदी बोलने और बॉलीवुड गानों पर रील्स से इस जवान का भरोसा बढ़ गया और दिन-प्रतिदिन इसके जाल में फंसता गया।

पाकिस्तानी एजेंट के कई हिंदुस्तानी नाम

जवान प्रदीप कुमार को अपने हुस्न के जलवों से घायल करने वाली इस पाकिस्तानी एजेंट के कई हिंदुस्तानी नाम से सोशल मीडिया पर आईडी हैं। खुफिया एजेंसी से मिली जानकारी के मुताबिक इस पाकिस्तानी महिला एजेंट के कई नाम हैं। जिसमें इसने सोशल मीडिया पर हर्लीन कौर, पुजा राजपूत, प्रिया शर्मा और पायल शर्मा जैसे कई अन्य नाम रखे थे। बताया जा रहा है कि शार्ट रील्स वीडियो और कॉल्स के जरिए इस महिला ने प्रदीप कुमार को बार-बार यह विश्वास दिलाया कि वह हर सुख-दुख में साथ रहेगी और इससे शादी करेगी। खुफिया एंजेसी के मूताबिक इसने जवान प्रदीप कुमार से मिलने का भी वादा किया था। इन सब बातों से प्रदीप कुमार हनीट्रैप का शिकार हो गया और इसके कहने पर सेना की खुफिया जानकारी इससे साझा करने लगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *