February 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Corona Virus: फिर चिंता बढाने लगा कोरोना, देश में बीते 24 घंटें में सामने आए 4 हजार से ज्यादा नए मामले

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के नए मामलों में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। आज शुक्रवार, 3 जून को देश में पिछले 24 घंटों में 4,041 नए कोविड मामले दर्ज किए गए। वहीं, एक दिन पहले गुरुवार को इसी अवधि में 3,712 संक्रमण के मामले दर्ज किए गए थे। साथ ही इसी अवधि में, कोरोना से हुई 10 मौतों की वजह से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,24,651 कर दिया। देश का वायरस के सक्रिय मामले भी बढ़कर 21,177 हो गए हैं, जो देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.05 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों में 2,363 मरीजों के ठीक होने के बाद कुल रिकवर होने वालों की संख्या बढ़कर 4,26,22,757 हो गई। इस वजह से भारत की रिकवरी दर 98.74 प्रतिशत है। जहां दैनिक पॉजिटिविटी रेट में 0.95 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 0.73 प्रतिशत रही। साथ ही इसी अवधि में, देश भर में कुल 4,25,379 टेस्ट किए गए, जिससे कोरोना टेस्ट की कुल संख्या बढ़कर 85.17 करोड़ से अधिक हो गई।

शुक्रवार की सुबह तक, भारत का कोविड -19 टीकाकरण कवरेज 193.83 करोड़ से अधिक हो गया, जो 2,46,63,629 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया।

गौरतलब है कि 7 अगस्त 2020 को देश में कोरोना के संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से ज्यादा हो गई थी। 16 सितंबर 2020 को संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को ये संख्या 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को ये आंकड़ा 90 लाख के पार चला गया था। 19 दिसंबर 2020 को देश में ये मामले एक करोड़ के पार चले गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या करीब 2 करोड़ और 23 जून 2021 को 3 करोड़ के अधिक हो गई थी। इस साल 26 जनवरी को ये मामले 4 करोड़ के पार चले गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *