May 25, 2026

Hind foucs news

hindi new update

दक्षिण अफ्रीका से करोड़ों रुपये लूटने वाले गुप्ता ब्रदर्स गिरफ्तार, UAE जाकर बस गए थे दोनों भाई

नई दिल्ली। करोड़ों रुपये का घोटाला करने वाले गुप्ता ब्रदर्स को आखिरकार सोमवार को संयुक्त अरब अमीरात में गिरफ्तार कर लिया गया है। इस बात की जानकारी दक्षिण अफ्रीका की सरकार ने दी है। सूचना जारी करते हुए सरकार ने बताया कि संयुक्त अरब अमीरात में कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने गुप्ता परिवार के राजेश गुप्ता और अतुल गुप्ता को गिरफ्तार किया है। बता दे कि गुप्ता ब्रदर्स पर अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति के शासन काल में करोड़ों रुपये हड़पने का आरोप लगा था। दोनों भाई काफी समय से दक्षिण अफ्रीका से फरार थे। अब जाकर दोनों को संयुक्त अरब अमीरात से गिरफ्तार किया गया है।

दोनों भाई गिरफ्तार

अभी तक UAE में प्रवर्तन अधिकारियों ने दो भाईयों राजेश गुप्ता और अतुल गुप्ता को गिरफ्तार किया है।तीसरे भाई अजय गुप्ता की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुआ है। हालांकि ऐसा क्यों इस बात का पता नहीं चल पाया है। बता दें कि राजेश गुप्ता और अतुल गुप्ता पर दक्षिण अफ्रीका में पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा के शासन काल में अपने कनेक्शन का फायदा उठाकर करोड़ों रुपये का आर्थिक लाभ उठाया था साथ ही दोनों भाइयों पर वरिष्ठ नियुक्तियों को प्रभावित करने का भी आरोप लगा था। हालांकि गुप्ता ब्रदर्स ने सभी आरोपों का खंडन किया था।

साउथ अफ्रीका छोड़कर फरार हो गए थे गुप्ता ब्रदर्स

अधिकारियों ने एक बयान में कहा कि साल 2018 में अरबों रैंड (अफ्रीकी करेंसी) लूटने के बाद गुप्ता परिवार अपनी मर्जी से साउथ अफ्रीका छोड़कर दुबई में जाकर बस गया था। ये पैसे उन्होंने सरकारी अथॉरिटी के इस्तेमाल के जरिए लूटे थे। गुप्ता ब्रदर्स पर साउथ अफ्रीका छोड़ने से पहले 15 बिलियन रैंड्स की लूट का आरोप लगा था। अधिकारी काफी समय से गुप्ता ब्रदर्स की तलाश कर रहे थे। अब जाकर दोनों भाइयों की गिरफ्तारी हुई है। हालांकि अभी भी तीसरे भाई की गिरफ्तारी नहीं हुआ है। मामले में यूएई सरकार भी दक्षिण अफ्रीकी सरकार का भरपूर सहयोग कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *