August 2, 2026

Hind foucs news

hindi new update

नहीं रहे जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे, पूरी दुनिया मे शोक की लहर, भारत से था खास नाता

नई दिल्ली। इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। शुक्रवार को जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को एक शख्स ने गोली मार दी। जापानी मीडिया द्वारा मिल रही जानकारी की माने तो इस घटना में गोली लगने से शिंजो आबे की मौत हो गई। बताया जा रहा है घटना उस वक्त घटी जब वो नारा प्रान्त में एक भीड़ को संबोधित कर रहे थे। हालांकि, पुलिस ने उस मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, गोली लगने के बाद तुरंत बाद ही उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था। कहा ये भी जा रहा है कि गोली लगने के बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा था लेकिन जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया था तो वह कोमा में थे।

बता दें, जापान में बंदूक हिंसा की घटनाएं दुर्लभ हैं। जापान एक ऐसा देश है, जहां हैंडगन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। ऐसे में घटी ये घटना हैरान करने वाली है। शिंजो आबे दो बार जापान के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा वो जापान का सबसे युवा पीएम भी रह चुके हैं लेकिन बीमारी के चलते उन्होंने पीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ के साथ भी शिंजो आबे उनके करीबी रिश्ते बताए जाते हैं।

पद्म विभूषण से नवाजे जा चुके हैं शिंजो आबे 

बीते साल 2021 में भारत ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को भी पद्म विभूषण से नवाजा था। उस दौरान शिंजो आबे के साथ ही एसपी बालसुब्रमण्यम, डॉक्टर बेल मोनप्पा हेगड़े, नरेंद्र सिंह कपानी, मौलाना वहीउद्दीन खान, बीबी लाल, सुदर्शन साहू को भी पद्म विभूषण दिया गया था।

बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने की प्रार्थना

प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गोली लगने की खबर के बीच भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने ट्वीट किया, ‘जापान से आ रही खबर को सुनकर व्यथित हूं। पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे भारत के सच्चे साथी रहे रहे हैं और उनके परिवार, दोस्तों, समर्थकों और जापान के लोगों के साथ मेरी प्रार्थनाएं हैं।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘ऐसे मौके पर हमें उनकी स्थिति को लेकर अटकलें नहीं लगानी चाहिए। हम सभी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *