May 25, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Katrina Kaif Pregnant: जल्द गुड न्यूज देने वाली हैं कैटरीना कैफ, इस दिन कर सकती हैं प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट?

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की शादी को 2 महीने पूरे हो चुके हैं और उन्होंने फैंस को मां बनने की खुशखबरी भी दे दी। इस खबर के बाद लगातार फैंस दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ से खुशखबरी की उम्मीद कर रहे हैं। ये बात तो सभी जानते हैं कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी को 1 साल पूरा होने वाला है लेकिन अभी तक दोनों की तरफ कोई गुड न्यूज नहीं आई है। कैटरीना शादी के बाद से भी स्क्रीन से गायब है और वो मीडिया अपीरियंस भी काफी कम नजर आ रही हैं। अब फैंस कयास लगाए जा रहे हैं कि कैटरीना कैफ भी मां बनने वाली हैं।

स्क्रीन से गायब हैं कैटरीना कैफ

दरअसल कैटरीना कैफ काफी समय से स्क्रीन से दूर हैं और वो किसी की बर्थडे पार्टी या इवेंट में भी नजर नहीं आ रही है। एक्ट्रेस एयरपोर्ट तक पर स्पॉट नहीं हो रही हैं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी एक्टिव नहीं हैं। ऐसे में फैंस एक्ट्रेस के लिए चिंतित हैं कि वो कहां हैं। फैंस सोशल मीडिया पर कयास लगा रहे हैं कि कैटरीना कैफ जल्द ही खुशखबरी देने वाली हैं। वहीं एक मीडिया हाउस ने भी लोगों से इस बारे में जानने की कोशिश की। ज्यादातर लोगों का कहना है कि कैटरीना और विक्की कौशल माता-पिता बनने वाले है। इसलिए वो दुनिया से छिप रहे हैं।

16 जुलाई को एक्ट्रेस देंगी प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज

एक फैंस ने तो ये तक कह डाला कि कैटरीना का बर्थडे 16 जुलाई को आने वाला है और वो उसी दिन अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा करेगी। एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं और इसलिए उन्होंने करण जौहर के विवादित शो ‘कॉफी विद करण’ में जाने से इनकार कर दिया। खैर इन बातों में कितनी सच्चाई है ये तो विक्की और कैटरीना ही बता सकते हैं। लेकिन इन कयासों से साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि फैंस कैटरीना के मां बनने का इंतजार कितनी बेसब्री से कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *