May 25, 2026

Hind foucs news

hindi new update

CBSE 12वीं में UP की तान्या सिंह ने किया टॉप, 500 में से 500 अंक किये हासिल

नई दिल्ली। सीबीएसई बोर्ड ने 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं और अब टॉपर का नाम भी सामने आ गया है। सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में इस बार बेटियों का बोलबाला रहा। उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर की रहने वाली तान्या सिंह ने सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में 500 में से 500 अंक हासिल कर टॉप किया है। तान्या बुलंदशहर के दिल्ली पब्लिक स्कूल की छात्रा हैं। रिजल्ट में तान्या के इस धमाकेदार प्रदर्शन के बाद डीपीएस में जश्न का माहौल है।

टॉपर तान्या सिंह ने बताया कि हां मैं बुलंदशहर डीपीएस की स्टूडेंट हूं और मुझे 500 में से 500 नंबर मिले हैं। यह मेरे लिए वाकई गर्व की बात है। हां मैं ऑल इंडिया टॉपर हूं। आपको बता दें कि इसी स्कूल की एक और छात्रा भूमिका गुप्ता को 500 में से 499 अंक मिले हैं तो वहीं इस स्कूल की एक अन्य छात्रा सौम्या नामदेव को 500 में से 497 नंबर मिले हैं।

अपनी सफलता पर इस स्कूल की ये तीनों छात्राएं काफी खुश हैं। आपको बता दें कि बुलंदशहर डीपीएस के 250 बच्चों ने 12वीं की परीक्षा दी थी। इस स्कूल की सफलता का प्रतिशत 100 फीसदी रहा है। स्कूल के प्रिंसिपल का कहना है कि वो अपने स्कूल की सफलता पर काफी खुश हैं और उनके लिए ये गर्व की बात है कि उनके स्कूल की स्टूडेंट ऑल इंडिया टॉपर बनी है।

सीबीएसई 12वीं के परिणाम में एक बार फिर बेटियों का बोलबाला रहा। परीक्षा में जहां 91.25% लड़के उतीर्ण हुए तो वहीं 94.54 % लड़कियों ने सफलता का परचम लहराया। सीबीएसई 12 वीं का रिजल्ट अब आप results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। इसके अलावा आप सीबीएसई 12वीं का परिणाम उमंग एप पर भी जा कर चेक कर सकते हैं।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *