May 25, 2026

Hind foucs news

hindi new update

गुजरात कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का बयान, ‘देश के संसाधनों पर पहला हक अल्पसंख्यकों का’

नई दिल्ली। इस साल के आखिर में गुजरात में विधानसभा चुनाव होने हैं ऐसे में सभी पार्टियों ने राज्य में जीत का ताज लपकने के लिए अभी से अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। राज्य में पार्टियां जनता को लुभाने और अपने पक्ष में लाने के लिए लुभावने वादे करती है ये तो सभी जानते हैं लेकिन कई बार यही वादे और दावे पार्टी के गले की फांस बन जाती है। कुछ ऐसा ही इस वक्त प्रदेश अध्यक्ष जगदीश ठाकोर के बयान पर हो रहा है। एक कार्यक्रम में अल्पसंख्यकों को लेकर जगदीश ठाकोर ने कुछ ऐसा कह दिया जिसके बाद बयान से गुस्साए विश्व हिन्दू परिषद ने कांग्रेस दफ्तर के बाहर हज हाउस का पोस्टर लगा दिए साथ ही ये भी मांग की कि कांग्रेस दफ्तर का नाम हज हाउस रखा जाए।

बता दें, गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश ठाकोर कांग्रेस अल्पसंख्यक सम्मेलन में पहुंचे थे। जहां चुनाव में मुस्लिमों को अपने पक्ष में लाने के लिए कहा कि वो पार्टी नेतृत्व से मांग करेंगे कि मुस्लिमों के लिए भी घोषणापत्र जारी किया जाए। इस सम्मेलन को संबोधित करते हुए जगदीश ठाकोर ने कहा, ‘आप सभी लोगों को पता है कि देश में दंगों के पीछे कौन है और इसका उन्हें कैसे फायदा हुआ हमें उनके जाल में नहीं फंसना है। ठाकोर ने कहा, कांग्रेस हमेशा अल्पसंख्यकों के साथ खड़ी है और अपनी विचारधारा कभी नहीं बदलेगी, चाहें वह सत्ता में रहे या नहीं। इस दौरान कांग्रेस ने मुस्लिम वोटरों से एकजुट रहने के लिए कहा, ताकि उनका वोट न बटे।’ इसके आगे जगदीश ठाकोर ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के बयान का जिक्र किया। जगदीश ठाकोर ने कहा, ‘मनमोहन सिंह ने डंके की चोट पर कहा था कि देश की संपत्ति पर पहला हक अल्पसंख्यकों का है।’

ठाकोर के बयान के विरोध में उतरे हिन्दू संगठन

गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश ठाकोर के इसी बयान पर अब हिंदू संगठन नाराज है। ठाकोर के बयान से नाराज बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस दफ्तर के बाहर हज हाउस के पोस्टर लगाए हैं। हालांकि, सुबह तक इन पोस्टर्स को हटा दिया गया। इसके अलावा विश्व हिन्दू परिषद ने ठाकोर के बयान पर विरोध प्रदर्शन करते हुए ये भी मांग की है कि कांग्रेस दफ्तर का नाम हज हाउस रखा जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *