May 25, 2026

Hind foucs news

hindi new update

#Shamshera: रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर छा गई शमशेरा

नई दिल्ली। ब्लॉकबस्टर फिल्म संजू के 4 साल बाद रणबीर कपूर एक बार फिर बड़े पर्दे पर कमबैक के लिए तैयार हैं। उनकी फिल्म शमशेरा आज यानी 22 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में रणबीर का डबल रोल है। फिल्म में एक्टर के अलावा संजय दत्त और वाणी कपूर भी नजर आई हैं। फिल्म में संजय दत्त शुद्ध सिंह का रोल प्ले कर रहे हैं जो एक जालिम दरोगा का रोल प्ले कर रहे हैं। फिल्म को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।सभी ने फिल्म को 4 स्टार से नवाजा है। सोशल मीडिया पर फिल्म की भर-भरकर तारीफ की जा रही हैं। तो चलिए जानते हैं कि सोशल मीडिया पर फैंस का क्या रिएक्शन हैं।

सोशल मीडिया पर हो रही फिल्म की तारीफ

सोशल मीडिया पर फिल्म की जबरदस्त तारीफ हो रही है। 4 साल बाद रणबीर कपूर को पर्दे पर देखकर फैंस काफी खुश हैं। फैंस एक्टर की दमदार एक्टिंग की जबरदस्त तारीफ कर रहे हैं। इसके अलावा फैंस संजय दत्त को भी स्क्रीन पर देखकर काफी खुश हैं। फैंस का कहना है कि फिल्म सारे रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार है।एक यूजर ने लिखा- ओह क्या फिल्म है! बड़े पर्दे के लिए एक तमाशा.. पूरा पैसा वसूल फिल्म। रणबीर कपूर तुमने क्या किया है जैसे कुछ भी नहीं है जो तुम नहीं कर सकते। एक दूसरे यूजर ने लिखा-#शमशेरा क्लासिक इम्पैक्ट फुल मूवी है। मूवी इज गुड स्टोरी का काम अच्छी तरह से किया गया है। #रणबीरकपूर कमाल और@दत्तसंजय omg क्या रोल है.. किलर लुक।

3 भाषाओं में रिलीज हुई है फिल्म

पहली बार रणबीर कपूर और वाणी कपूर ने साथ में स्क्रीन शेयर की है। फैंस को दोनों की हॉट केमेस्ट्री भी काफी पसंद आई हैं। सोशल मीडिया दोनों के कोजी  फोटोज से भरा हुआ है। बात करें फिल्म की तो फिल्म को दुनियाभर में 5,550 स्क्रींस पर रिलीज किया गया है।भारत में फिल्म को  4350 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज हुई है। फिल्म यशराज बैनर के तले बनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *