March 17, 2026

Hind foucs news

hindi new update

अंकिता और विक्की की संगीत सेरेमनी में कंगना रनौत ने मचाया धमाल, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली। अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के संगीत समारोह में बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत शामिल हुईं। कंगना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कपल की तस्वीरें और वीडियो साझा किए। तस्वीरों में कंगना को हैवी ज्वैलरी और शीर दुपट्टे के साथ नेवी ब्लू रंग का लहंगा चोली पहने देखा जा सकता है। वहीं अंकिता शिमरी लहंगे में स्टनिंग लग रही थीं, जबकि विक्की ने ब्लैक डिजाइनर सूट पहना था। कंगना ने इंस्टाग्राम पर दिल वाले इमोजी के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट की, जिसमें लिखा था, “आज मेरे यार की शादी है”

अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज में, कंगना ने युगल के साथ एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा, “अंकितां हमेशा मेरे दिल में रहेगी। लव यू गर्ल।” अंकिता और विक्की मंगलवार को कोविड-19 महामारी के चलते एक निजी समारोह में शादी कर रहे हैं।

रिपोटर्स के अनुसार पहले उन्होंने मीडिया के लिए एक रेड कार्पेट कार्यक्रम की योजना बनाई थी, लेकिन अब इसे रद्द कर दिया गया है। उन्होंने सभी से अपने खास दिन पर उन्हें विश करने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *