June 26, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Hema Malini’s 75th Birthday Bash: अपनी ही बर्थडे पार्टी में छा गई हेमा मालिनी, स्टेज पर सबके सामने लुटाया धर्मेंद्र पर प्यार

नई दिल्ली। सबके सपनों की ड्रीम गर्ल और राजनेता  हेमा मालिनी ने बीते कल यानी 16 अक्टूबर को अपना जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से सेलिब्रेट किया। इस मौके पर 80-90 के दशक के सभी सुपरस्टार को देखा गया। बर्थडे बैश में शिल्पा शेट्टी कुंद्रा,सलमान खान, रानी मुखर्जी,  जैकी श्रॉफ, ईशा देओल, जैकी श्रॉफ, रेखा, रवीना टंडन समेत कई स्टार्स को देखा गया। अब पार्टी के अंदर की प्यारी-प्यारी फोटोज भी सामने आ रही है, जिसमें सभी स्टार्स को एक साथ मस्ती करते देखा जा रहा है। तो चलिए जानते हैं कि पार्टी में क्या-क्या धमाल हुआ और कौन किस अवतार में पार्टी में पहुंचा।

धक-धक के गर्ल के साथ हेमा ने दिया पोज

बर्थडे गर्ल हेमा मालिनी चमचमाती साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आई। उन्होंने बोल्ड मेकअप के साथ बालों को कर्ल कर रखा था। वैसे पार्टी में बहुत सारे लोग पहुंचे थे लेकिन सारी लाइमलाइट माधुरी दीक्षित और उनके पति ने लूट ली। दरअसल माधुरी और हेमा मालिनी की साथ में फोटोज आईं है, जिसमें दोनों टॉप पोज देती दिख रही हैं। इस मौके पर माधुरी ने शिमरी लाइनिंग वाली साड़ी पहनी है और बालों को कर्ल कर रखा है। दोनों एक्ट्रेस एक साथ बहुत प्यारी दिख रही हैं। फोटो में माधुरी के पति डॉक्टर नेने भी दिख रहे हैं, जो कि ब्लैक थ्री पीस में हैंडसम दिख रहे हैं। इसके अलावा हेमा मालिनी ने  पति धर्मेंद्र, बेटियों ईशा और अहाना के साथ भी पोज दिए हैं।

अनुपम खेर ने पोस्ट की वीडियो

एक्टर अनुपम खेर ने भी बर्थडे पार्टी का एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर आप भावुक हो जाएंगे। वीडियो में धर्मेंद्र और हेमा का रोमांस देखने को मिल रहा है। हेमा ने खुद अपने जन्मदिन की पार्टी को होस्ट किया और स्टेज पर जाकर गाना भी गाया है। एक्ट्रेस को पिया-पिया बोले मतवाला जिया गाने को गाते हुए देखा गया और वो लगातार अपने एक्सप्रेशन और अदाओं से सामने बैठे धर्मेंद्र की तरफ इशारा कर ही हैं।

रेखा ने मटकाई हेमा मालिनी के साथ कमर

अपनी पोस्ट में अनुपम खेर ने काफी कुछ लिखा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- ” हेमा मालिनी जी निस्संदेह भारतीय फिल्म उद्योग की सबसे सुंदर और प्रतिष्ठित महिला हैं। मैं कॉलेज में था जब मैंने पहली बार उन्हें #कुदरत फिल्म की शूटिंग करते देखा था। मैं तब 14 साल का था. फिल्मों में आने के बाद मैं भाग्यशाली था कि मुझे उनके साथ कुछ फिल्मों में काम करने का मौका मिला। इसके अलावा रेखा को भी स्टेज पर हेमा के साथ मस्ती करते देखा गया। दोनों अदाकार साथ में बेहद प्यारी लग रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *