May 25, 2026

Hind foucs news

hindi new update

‘मिशन 2024 की तैयारी’, PM मोदी ने BJP शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों संग की बैठक, इन मुद्दों पर हुई विशेष चर्चा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत बीजेपी के तमाम नेता मिशन 2024 की तैयारी में जुट चुके हैं। 2019 के चुनाव की तरह ही अब बीजेपी आगामी चुनाव में भी अभूतपूर्व जीत हासिल करने की दिशा में रूपरेखा तैयार करने में जुट चुकी है। अभी से ही इसके लिए पार्टी में मास्टरप्लान तैयार किया जा रहा है। पार्टी के तमाम वरिष्ठ से लेकर कनिष्ठ नेताओं को कार्यभार सौंपे जा रहे हैं और उन्हें आगामी लक्ष्यों को पूरा करने की जिम्मेदारी दी जा रही है। हालांकि, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने जिस तरह का प्रदर्शन किया है, उसे देखकर तो यही माना जा रहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में भी पार्टी शानदार प्रदर्शन करने जा रही है, चूंकि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लोकसभा चुनाव का ब्लूप्रिटं माना जाता है। ऐसे में पार्टी के पक्ष में सकारात्मक संभावनाएं नजर आ रहीं हैं।

आज इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के संग बैठक की। इस बैठक में बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा शामिल हुए। नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी मौजूद थे। महाराष्ट्र के देवेंद्र फडणवीस और बिहार से तारकिशोर प्रसाद तथा रेणु देवी सहित कई उपमुख्यमंत्री भी शामिल हुए।

इस बीच कई मुद्दों पर विस्तृत चर्चा भी हुई , जिसमें गतिशक्ति, हर घर जल, स्वामित्व, डीबीटी कार्यान्वयन, सरकार ई-मार्केटप्लेस शामिल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि गोवर्धन के महत्व और इसे आगे बढ़ाने की आवश्यकता के बारे में भी चर्चा की। बैठक में फसल उत्पादकता पर नैनो-उर्वरक, और इसके उपयोग को बढ़ाने की बात कही। पीएम ने सभी कुंजी के संतृप्ति-स्तरीय कवरेज सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया। योजनाओं और कहा कि भाजपा शासित राज्यों को इस दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। पीएम ने ईज ऑफ डूइंग सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर महत्वपूर्ण जोर दिया। वहीं, पीएम ने राज्यों को और बढ़ावा देने की दिशा में कदम उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके अलावा कारोबारी माहौल पीएम ने मुख्यमंत्रियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि उनके राज्यों को उचित महत्व मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *