March 3, 2026

Hind foucs news

hindi new update

BJP विधायक देवेंद्र प्रताप का निधन, मुख्यमंत्री योगी ने जताया दुख

कासगंज। उत्तर प्रदेश के कासगंज की अमांपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह  का सोमवार को हृदयाघात से निधन हो गया। विधायक अपने गांव में थे। वह सुबह क्षेत्र में निकलने की तैयारी कर रहे थे तभी अचानक तेज सीने में दर्द हुआ और कुर्सी पर बैठ गए। इसके बाद उन्हें तत्काल एटा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने उनके निधन पर अपनी संवदेनाएं व्यक्त की है। उन्होंने लिखा कि अमांपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्री देवेंद्र प्रताप जी का निधन अत्यंत दु:खद है। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह दारुण दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

विधायक के निधन से भाजपा समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई। भाजपा के जिला अध्यक्ष केपी सिंह ने बताया है कि विधायक देवेंद्र प्रताप सिंह रोजमर्रा की तरह तैयार होकर क्षेत्र की जनता के बीच में जाने की तैयारी कर रहे थे और हृदयाघात से उनका निधन हो गया यह घटना बेहद दुखद है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *